गुलशन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के जिला प्रधान नियुक्त

स्वास्थ्य कर्मचारी संघ से जुड़े कर्मचारियों की बैठक का आयोजन बृहस्पतिवार को किया गया। बैठक की अध्यक्षता संघ के राज्य प्रधान विजय कांबोज ने की। बैठक में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत सूचना सहायक गुलशन कुमार को सर्वसम्मति से स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का जिला प्रधान नियुक्त किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 15 Nov 2018 05:51 PM (IST) Updated:Thu, 15 Nov 2018 06:04 PM (IST)
गुलशन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के जिला प्रधान नियुक्त
गुलशन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के जिला प्रधान नियुक्त

संवाद सहयोगी, रादौर : स्वास्थ्य कर्मचारी संघ से जुड़े कर्मचारियों की बैठक का आयोजन बृहस्पतिवार को किया गया। बैठक की अध्यक्षता संघ के राज्य प्रधान विजय कांबोज ने की। बैठक में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत सूचना सहायक गुलशन कुमार को सर्वसम्मति से स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का जिला प्रधान नियुक्त किया गया। नवनियुक्त जिला प्रधान को कर्मचारियों ने फूलमालाएं पहनाकर सम्मानित किया। जिला प्रधान गुलशन कुमार ने कहा कि संगठन ने उन्हें जो जिम्मेवारी दी गई है, वह उसे पूरी निष्ठा व लगन के साथ निभाएंगे। उनका उद्देश्य संगठन को मजबूत बनाकर कर्मचारियों की लंबित मांगों को पूरा करवाना होगा। इस अवसर पर उमेश कुमार, डॉ. अश्वनी, गगन कुमार, राकेश डोगरा, ज्योति, वीणा, विरेंद्र कौर उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी