कृषि अधिकारियों ने किया फसल कटाई प्रयोग का निरीक्षण

कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की ओर से आयोजित दो दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम के तहत दूसरे दिन विभाग के संयुक्त कृषि निदेशक डा. देवेंद्र सिहाग ने सरस्वती नगर के गांव तलाकोर में फसल कटाई प्रयोग का निरीक्षण किया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 11 Oct 2021 07:55 AM (IST) Updated:Mon, 11 Oct 2021 07:55 AM (IST)
कृषि अधिकारियों ने किया फसल कटाई प्रयोग का निरीक्षण
कृषि अधिकारियों ने किया फसल कटाई प्रयोग का निरीक्षण

जागरण संवाददाता, यमुनानगर :

कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की ओर से आयोजित दो दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम के तहत दूसरे दिन विभाग के संयुक्त कृषि निदेशक डा. देवेंद्र सिहाग ने सरस्वती नगर के गांव तलाकोर में फसल कटाई प्रयोग का निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों व किसानों को फसल कटाई प्रयोग की उपयोगिता बारे बताया। कहा कि फसल कटाई प्रयोग बहुत ही महत्वपूर्ण कार्य है।

इस कार्य से हम अपने जिले, राज्य व देश में फसलों के उत्पादन का आंकलन करते हैं और भविष्य की योजनाएं बनाते हैं। उन्होंने खंड व जिला स्तर पर आयोजित ड्राइंग और स्लोगन प्रतियोगिता की भी सराहना की। कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं से किसानों के साथ-साथ स्कूल के बच्चे भी जागृत होंगे। आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणा स्त्रोत बनेंगे। हरियाणा ही एकमात्र ऐसा राज्य है जिसमें इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। मौके पर विभाग के उपनिदेशक डा. जसविद्र सैनी ने किसानों को फसल अवशेष प्रबंधन के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि किसान फसल अवशेषों को जलाएं नहीं बल्कि उनको खेत में ही गलाएं। उनका प्रबंधन करें क्योंकि फसल अवशेषों को जलाने से जहां पर्यावरण प्रदूषित होता है। वहीं, भूमि की उर्वरा शक्ति भी प्रभावित होती है। जागरण संवाददाता, यमुनानगर : महिलाएं हमेशा से देश के गौरव का प्रतीक रही हैं। बेटी दो घरों का गौरव बढ़ाती है। उसको कमतर आंकने की भूल ना करें। यह बात बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की जिला संयोजिका अलका गर्ग ने कही। उन्होंने कहा कि मां भगवती के पवित्र नवरात्रों में सभी संकल्प लें कि बेटियों की रक्षा करेंगे, उनको आगे बढ़ाएंगे, हर वह संभव साधन उपलब्ध कराएंगे, जो उन्हें आत्मनिर्भर बनाने में सहायक सिद्ध हो सके।

chat bot
आपका साथी