सरकार ने दी युवाओं को बड़ी राहत : सपरा

भाजपा सरकार की उपलब्धियों का प्रचार करने व योजनाओं का लाभ आम जनता तक पहुंचाने के लिए वर्करों को बूथ स्तर पर संपर्क अभियान चलाना चाहिए। सरस्वती विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष धूम्मन सिंह किरमिच ने शुक्रवार को साढौरा भाजपा मंडल के कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर की अध्यक्षता करते हुए यह बात कही।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Jul 2021 07:27 AM (IST) Updated:Sat, 31 Jul 2021 07:27 AM (IST)
सरकार ने दी युवाओं को बड़ी राहत : सपरा
सरकार ने दी युवाओं को बड़ी राहत : सपरा

संवाद सहयोगी, साढौरा : भाजपा सरकार की उपलब्धियों का प्रचार करने व योजनाओं का लाभ आम जनता तक पहुंचाने के लिए वर्करों को बूथ स्तर पर संपर्क अभियान चलाना चाहिए। सरस्वती विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष धूम्मन सिंह किरमिच ने शुक्रवार को साढौरा भाजपा मंडल के कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर की अध्यक्षता करते हुए यह बात कही। जिलाध्यक्ष राजेश सपरा ने कहा कि भाजपा सरकार बेरोजगार युवाओं को तीन हजार मासिक भत्ता देने के अलावा तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी की भर्ती के लिए केवल एक पेपर लेने का प्रावधान करके युवाओं को राहत प्रदान की है। पूर्व विधायक बलवंत सिंह जी ने कहा कि सीएम मनोहर लाल की इस क्षेत्र पर विशेष कृपा रही है। यही कारण है कि इस क्षेत्र में अनगिनत विकास कार्य हुए हैं। भाजपा शासन में प्रत्येक वर्ग के कल्याण के लिए योजनाएं लागू की गई हैं। इस बैठक के दौरान युवा मोर्चा मंडल कार्यकारिणी का गठन किया गया। कर्मवीर को मंडल अध्यक्ष, प्रदीप सैनी तथा भुवन आनंद को मंडल महामंत्री बनाया गया। इस बैठक में सुमत जैन, नवीन भसीन, पवन सैनी, विस्तारक मदन लाल, सुरेन्द्र बनकट, पंकज चुघ, वीरेंद्र गर्ग, माया राम, राघव गर्ग व अमरेंद्र संधू भी उपस्थित थे। इनसेट

कड़ी पुलिस सुरक्षा में हुई भाजपा की बैठक

भाजपा की बैठक को शांतिपूर्वक करवाने के लिए पुलिस ने कड़े सुरक्षा प्रबंध किए हुए थे। दरअसल गुरुवार रात को संयुक्त किसान मोर्चा के अनिल संधू ने भाजपा की बैठक में किसी मंत्री या विधायक के पहुंचने पर उसका विरोध करने का संदेश दिया था। इस संदेश के बाद एसएचओ दीदार सिंह ने बैठक स्थल को कड़े सुरक्षा घेरे में ले लिया। इस दौरान नायब तहसीलदार भारत भूषण डयूटी मजिस्ट्रेट के तौर पर मौजूद रहे। बैठक में किसी मंत्री या विधायक के न पहुंचने के कारण किसान भी विरोध करने नहीं पहुंचे।

chat bot
आपका साथी