सरकार को मिल रहा सरकार की परियोजनाओं का सीधा लाभ : अरोड़ा

जिले की चारों विधानसभा क्षेत्रों में करोड़ों रुपये की राशि से विकास कार्य व योजनाएं पूर्ण हुई हैं। इनका सीधा लाभ जिला की जनता को मिल रहा है। रादौर विधानसभा क्षेत्र में भी कई परियोजनाएं व विकास कार्य पूर्ण हुए हैं।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 22 Jan 2019 05:38 PM (IST) Updated:Tue, 22 Jan 2019 10:30 PM (IST)
सरकार को मिल रहा सरकार की परियोजनाओं का सीधा लाभ : अरोड़ा
सरकार को मिल रहा सरकार की परियोजनाओं का सीधा लाभ : अरोड़ा

जागरण संवाददाता, यमुनानगर : जिले की चारों विधानसभा क्षेत्रों में करोड़ों रुपये की राशि से विकास कार्य व योजनाएं पूर्ण हुई हैं। इनका सीधा लाभ जिला की जनता को मिल रहा है। रादौर विधानसभा क्षेत्र में भी कई परियोजनाएं व विकास कार्य पूर्ण हुए हैं। कुछ परियोजनाओं व विकास कार्यों को पूर्ण करने का कार्य प्रगति पर है।

उपायुक्त गिरीश अरोड़ा ने बताया कि सरस्वती नगर में 5 करोड़ 25 लाख रुपये की राशि से आइटीआइ भवन का निर्माण किया गया है। 6 सामुदायिक तथा व्यक्तिगत तालाब बनाए गए हैं। गो सेवा आयोग के माध्यम से एक गोशाला पंजीकृत की गई तथा 2 लाख 50 हजार रुपये की राशि अनुदान के रूप में गोशालाओं को दी गई है। एक करोड़ 43 लाख 34 हजार रुपये की राशि से 5.30 किमी लंबी सड़कों का निर्माण किया गया है व 2 करोड़ 26 लाख 59 हजार रुपये की राशि से 5.03 किमी लंबी सड़कों का निर्माण कार्य प्रगति पर है। कृषि विपणन बोर्ड की ओर से 6 करोड़ 26 लाख 97 हजार रुपये की राशि से 42.79 किमी लंबी सड़कों की मरम्मत की गई है। सरस्वती नगर में 4.4 एकड़ भूमि पर 2 करोड़ 80 लाख रुपये की राशि से अनाज मंडी का निर्माण किया गया है। 12 जलघर स्थापित किए गए हैं। 49 किमी लंबी पीने के पानी की पाइप लाइन बिछाई गई है व 44 गांवों में पेयजल सुविधा में सुधार एवं बढ़ोतरी की गई है। राजीव गांधी खेल परिसर बरसान के रख रखाव के लिए 2 लाख 36 हजार रुपये की राशि खर्च की जा रही है।

chat bot
आपका साथी