मकान का ताला तोड़कर सामान चोरी

बैंक कालोनी निवासी रामेश्वर प्रसाद ने गांधीनगर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका जेसीबी का काम है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 Jun 2021 07:33 AM (IST) Updated:Sun, 20 Jun 2021 07:33 AM (IST)
मकान का ताला तोड़कर सामान चोरी
मकान का ताला तोड़कर सामान चोरी

जागरण संवाददाता, यमुनानगर :

बैंक कालोनी निवासी रामेश्वर प्रसाद ने गांधीनगर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका जेसीबी का काम है। उसने व सिताब सिंह ने रामनगर में किराए पर कमरा लिया हुआ है। कमरे में रात के समय सिताब सिंह रहता है और सुबह अपनी ई-रिक्शा लेकर मंडी में चला जाता है। शुक्रवार की सुबह करीब छह बजे वह मंडी चला गया था। दोपहर को जब वह लौटा, तो मकान का ताला टूटा मिला। अंदर से हाइड्रोलिक पंप कंट्रोल वाल, दीवान बैड के अदंर रखे दस हजार रुपये, टैब, मोबाइल व अन्य सामान गायब मिला। उसने बताया कि दो माह पहले भी कमरे से जेसीबी की बैटरी चोरी हो गई थी। उधर, विष्णु गार्डन निवासी तेजिदर सिंह ने शहर जगाधरी पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 13 जून को परिवार के साथ किसी काम से घर से बाहर गया था। शाम को जब वापस घर लौटे तो उन्हें घर का लगा ताला टूटा हुआ मिला और अंदर सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर घर से 12 हजार रुपये की नकदी, दो सोने की अंगूठियां व अन्य सामान गायब मिला। पुलिस ने केस दर्ज किया। छात्र से मोबाइल छीना

जासं, यमुनानगर : आदर्श नगर कैंप निवासी गौतम ने आइटीआइ का छात्र है। वह किसी काम से पैदल हमीदा की ओर जा रहा था। वह फोन पर बात करते हुए जा रहा था। जब वह शिव शंकर भल्ला हाई स्कूल के सामने पहुंचा तो पीछे से बाइक पर सवार होकर तीन युवक आए और उससे मोबाइल छीन लिया। मोबाइल के कवर में 500 रुपये भी थे। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज किया। घर के बाहर बाइक खड़ी करने से रोकने पर फौजी को पीटा

जासं, यमुनानगर : जम्मू कालोनी में घर के बाहर बाइक खड़ी करने से रोकने को लेकर विवाद हो गया। सेवानिवृत्त फौजी जसविद्र सिंह के गेट के आगे कुछ युवकों ने बाइक खड़ी कर दी थी। जिस पर उन्हें बाइक हटाने के लिए कहा। इस बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। उस समय आसपास के लोगों ने मामला शांत करा दिया। बाद में आरोपित युवक अपने साथियों के साथ आए और जसविद्र सिंह को घर के बाहर बुलाकर डंडों से पीटा। बीच बचाव में आए परिवार के लोगों से भी मारपीट की। गांधीनगर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। मामले में आरोपितों पर केस दर्ज किया गया।

chat bot
आपका साथी