छह माह के बच्चों को दें पतला दलिया : बबीता

महिला एवं बाल विकास विभाग जगाधरी ग्रामीण सर्कल की सुघ की आंगनबाड़ी केंद्र पर अन्नाप्राशन दिवस मनाया गया। सर्कल सुपरवाइजर बबीता सैनी ने बताया कि सभी महिलाओं के बच्चों के साथ बुलाया गया। छह माह के बच्चों को पोषाहार दिया गया। इसमें सूजी की खीर दाल का पानी पतला दलिया दिया। महिलाओं को पोषाहार दिवस का महत्व बताया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 19 Mar 2019 07:27 AM (IST) Updated:Tue, 19 Mar 2019 07:27 AM (IST)
छह माह के बच्चों को दें पतला दलिया : बबीता
छह माह के बच्चों को दें पतला दलिया : बबीता

जागरण संवाददाता, यमुनानगर : महिला एवं बाल विकास विभाग जगाधरी ग्रामीण सर्कल की सुघ की आंगनबाड़ी केंद्र पर अन्नाप्राशन दिवस मनाया गया। सर्कल सुपरवाइजर बबीता सैनी ने बताया कि सभी महिलाओं के बच्चों के साथ बुलाया गया। छह माह के बच्चों को पोषाहार दिया गया। इसमें सूजी की खीर, दाल का पानी, पतला दलिया दिया। महिलाओं को पोषाहार दिवस का महत्व बताया। उन्होंने महिलाओं को बताया कि इसके साथ पपीता, आलू भी दिया जा सकता है। इस आहार से बच्चों का स्वास्थ्य सही रहता है। इस मौके पर आंगनबाड़ी वर्कर, महिलाएं उपस्थित रहीं।

chat bot
आपका साथी