निगम के सफाई कर्मचारियों से कराया जा रहा माली व बेलदार काम, विरोध

निगम के सफाई कर्मचारियों से माली और बेलदार का कार्य लिया जा रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 23 Aug 2020 06:25 AM (IST) Updated:Sun, 23 Aug 2020 06:25 AM (IST)
निगम के सफाई कर्मचारियों से कराया जा रहा माली व बेलदार काम, विरोध
निगम के सफाई कर्मचारियों से कराया जा रहा माली व बेलदार काम, विरोध

जागरण संवाददाता, यमुनानगर :

निगम के सफाई कर्मचारियों से माली और बेलदार का कार्य लिया जा रहा है। सफाई कर्मचारियों के जिला प्रधान प्रेम चंद साढौरा और शाखा प्रधान राजकुमार धारीवाल और अन्य ने इसका विरोध किया है। साथ ही खाली पदों पर भर्ती की मांग की। निगम प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि कोरोना महामारी और बरसात के मौसम के दौरान सफाई कर्मचारियों ने दिन रात मेहनत से काम किया। निगम के अधिकारी मनमानी कर सफाई कर्मचारियों से माली और बेलदारों का काम करा रहे हैं। माली और बेलदार के रिक्त पदों को न भरकर सफाई कर्मचारियों से ही काम लिया जा रहा है। कर्मचारी इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे। इस संबंध में मीटिग कर कर्मचारियों ने प्रशासन को चेतावनी दी और कहा कर्मचारियों से उनके ही काम लिए जाएं। उनपर कोई भी कार्य न थोपा जाए नहीं। सुधार नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर जिला सचिव गुलशन भारद्वाज, वरिष्ठ उपप्रधान राजकुमार ससौली उपप्रधान जनकराज, सह सचिव बलदीप तुम्बी रमन पपला और श्री कांत मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी