शहर के बाजार से लेकर गांव की गलियों तक दिखा उत्साह

टोक्यो ओलिपिक में हिस्सा ले रहे खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने के लिए हर आमखास आगे आया। शहर के बाजार से लेकर गांव की गलियों तक उत्साह देखने को मिला। बच्चे बुजुर्ग नौजवान व महिलाओं के हाथ में खिलाड़ियों के सम्मान में तिरंगा दिखाई दिया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 24 Jul 2021 07:50 AM (IST) Updated:Sat, 24 Jul 2021 07:50 AM (IST)
शहर के बाजार से लेकर गांव की गलियों तक दिखा उत्साह
शहर के बाजार से लेकर गांव की गलियों तक दिखा उत्साह

जागरण संवाददाता, यमुनानगर :

टोक्यो ओलिपिक में हिस्सा ले रहे खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने के लिए हर आमखास आगे आया। शहर के बाजार से लेकर गांव की गलियों तक उत्साह देखने को मिला। बच्चे, बुजुर्ग, नौजवान व महिलाओं के हाथ में खिलाड़ियों के सम्मान में तिरंगा दिखाई दिया। हर कोई हाथ में तिरंगा लेकर छत पर पहुंचा। खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाने के लिए पहले लहराया फिर सेल्यूट किया। बच्चे तिरंगे लेकर गलियों में उतर आए। सेक्टर-19 में साइकिलों पर झंडे लगाकर गलियों चक्कर लगाते रहे। इनसेट

इन संगठनों ने लहराया तिरंगा

सेक्टर-17 एसोसिएशन के प्रधान डीसी डीसी बिदल के नेतृत्व में सेक्टर की छतों पर तिरंगा लहराया गया। जम्मू कालोनी में पार्षद निर्मल चौहान, मीरा मार्केट एसोसिएशन के प्रधान प्रेम सागर शर्मा, पूर्वांचल सभा के उपाध्यक्ष भूपेंद्र राणा, न्यू मार्केट एसोसिएशन के प्रधान कृष्ण सिगला, व्यापारी कल्याण बोर्ड के चेयरमैन राम निवास गर्ग ने अपनी छत पर तिरंगा लहराया। इसके अलावा रोटरी क्लब के प्रवक्ता अंकुर जैन, इंकलाब मंदिर में एडवोकेट वरयाम सिंह, चैंबर आफ कामर्स के प्रवक्ता एमके सहगल, युवा एसोसिएशन के प्रवक्ता पंकज वशिष्ठ, तेजली खेल परिसर में जिला खेल अधिकारी राजेंद्र पाल गुप्ता के नेतृत्व में खिलाड़ियों ने तिरंगा लहराया। ज्वेलर्स एसोसिएशन के प्रवक्ता गुलशन करवल, इनेलो पार्टी के कार्यालय पर पूर्व विधायक दिलबाग सिंह, कांग्रेस पार्टी के कार्यालय पर विधायक बिशन लाल सैनी, आप पार्टी कार्यालय, संतोष अस्पताल में डा.लोकेश गर्ग, नगर निगम में कमिश्नर अजय सिंह तोमर, मेयर हाउस पर मेयर मदन चौहान, भाजपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष राजेश सपरा व तेजली खेल परिसर में जिला खेल अधिकारी राजेंद्र पाल गुप्ता के नेतृत्व में खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने के लिए तिरंगा फहराया जाएगा। इनसेट

न्यू सिटी फुटबाल क्लब से चीफ कोच प्रमोद कुमार, कोच अनिल कुमार व कोच पंकज चुघ ने पेपर मिल ग्राउंड में खिलाड़ियों के साथ मिलकर तिरंगा लहराया। आरएसएस के पदाधिकारियों में भी काफी उत्साह देखा गया। उन्होंने अपने मकान की छतों पर तिरंगा लहराया। इस दौरान सभी खिलाड़ी ओलिपिक ड्रेस में पहुंचे। खिलाड़ियों का उत्साह देखते ही बन रहा था। इसके अलावा खदरी गांव के युवाओं में काफी उत्साह देखा गया। साढौरा में उज्ज्वल भविष्य संस्था, शिव अकादमी व बिलासपुर में भी विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने खिलाड़ियों के सम्मान में तिरंगा लहराया।

chat bot
आपका साथी