एफपीएआइ ने मनाया स्थापना दिवस, 29 महिलाओं का स्वास्थ्य जांचा

फैमिली प्लानिग एसोसिएशन आफ इंडिया की शाखा की ओर 72वां स्थापना दिवस मनाया। इस मौके पर स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। डा. आरती नैन व उनकी टीम ने महिलाओं व किशोरियों के स्वास्थ्य की जांच की। इन्नर व्हील क्लब जगाधरी-यमुनानगर की ओर से द्वारा मुफ्त दवाइयां दी गई। शिविर में 29 महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच हुई और लैब टेस्ट भी किए गए।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 24 Jul 2021 07:40 PM (IST) Updated:Sat, 24 Jul 2021 07:40 PM (IST)
एफपीएआइ ने मनाया स्थापना दिवस, 29 महिलाओं का स्वास्थ्य जांचा
एफपीएआइ ने मनाया स्थापना दिवस, 29 महिलाओं का स्वास्थ्य जांचा

जागरण संवाददाता, यमुनानगर : फैमिली प्लानिग एसोसिएशन आफ इंडिया की शाखा की ओर 72वां स्थापना दिवस मनाया। इस मौके पर स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। डा. आरती नैन व उनकी टीम ने महिलाओं व किशोरियों के स्वास्थ्य की जांच की। इन्नर व्हील क्लब जगाधरी-यमुनानगर की ओर से द्वारा मुफ्त दवाइयां दी गई। शिविर में 29 महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच हुई और लैब टेस्ट भी किए गए। प्रधान डा. सचिन मिगलानी व पूर्व प्रधान रमन सचदेवा ने कहा कि भारत में जहां भी एफपीएआइ की शाखाएं हैं, सभी की ओर से स्वास्थ्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने एफपीएआइ की ओर से उपलब्ध की जा रही सेवाओं के बारे में बताया। प्रबंधक डा. अंजना तलुजा ने कहा कि आवाबाई वाडिया ने 1949 में एफपीएआइ की स्थापना मुंबई में रखी थी। संस्था की 44 शाखाएं भारतवर्ष में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। एफपीएआइ शाखा को यमुनानगर में स्थापित करने का श्रेय डा. नीना पुरी को जाता है। अब वह संस्था की पैटर्न हैं। शाखा समाज के हर क्षेत्र में अपनी सेवाएं प्रदान कर रही है। जागरण संवाददाता, यमुनानगर :

महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धियां प्राप्त करने वाली महिलाओं को पुरस्कृत किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए जिला कार्यक्रम अधिकारी सीमा प्रसाद ने बताया कि विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धियां प्राप्त करने वाली महिलाओं के लिए राज्य स्तरीय महिला पुरस्कार के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इन पुरस्कारों के लिए महिलाएं जिला स्तर पर 18 अक्टूबर तक महिला महिला एवं बाल विकास कार्यालय में आवेदन दे सकती हैं। उन्होंने बताया कि हरियाणा राज्य स्तरीय महिला पुरस्कार में इंदिरा गांधी महिला शक्ति पुरस्कार के लिए एक लाख 50 हजार रुपये, कल्पना चावला शौर्य व बहन शन्नो देवी पंचायती राज के लिए एक लाख, लाइफ-टाइम अचीवर्स अवार्ड के लिए 51 हजार रुपये व प्रशस्ति पत्र दिए जाएंगे। इसी प्रकार से एएनएम/नर्स/महिला एमपीडब्ल्यू, महिला खिलाड़ी, साक्षर महिला समूह सदस्य, सरकारी कर्मचारी, सामाजिक कार्यकर्ता तथा महिला उद्यमियों को 21-21 हजार रुपये की राशि प्रदान की जाएगी।

chat bot
आपका साथी