विदेश का वीजा लगवाने के नाम पर चार लाख ठगे

आरोपित ने बातों में उलझाकर अभिषेक की आइडी पर सिम भी ली। आरोपित ने न तो वीजा लगवाया और न ही उनके पैसे वापस किए।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 14 Aug 2020 06:00 AM (IST) Updated:Fri, 14 Aug 2020 06:17 AM (IST)
विदेश का वीजा लगवाने के नाम पर चार लाख ठगे
विदेश का वीजा लगवाने के नाम पर चार लाख ठगे

जागरण संवाददाता, यमुनानगर :

विदेश का वीजा लगवाने के नाम पर मॉडल टाउन के अभिषेक दुग्गल से चार लाख रुपये की ठगी कर ली गई। आरोपित ने बातों में उलझाकर अभिषेक की आइडी पर सिम भी ली। आरोपित ने न तो वीजा लगवाया और न ही उनके पैसे वापस किए। अब पैसे मांगने पर धमकी दे रहा है। परेशान होकर अभिषेक की पत्नी प्रतीका ने आरोपित के खिलाफ शिकायत दी। जिस पर केस दर्ज कर लिया गया।

मॉडल टाउन निवासी प्रतीका दुग्गल ने बताया कि उनके पति का पति विदेश जाना चाहते थे। इस दौरान वह पंजाब के जालंधर निवासी सुखदेव सिंह के संपर्क में आए। सुखदेव लोगों को विदेश भेजने का काम करता है। अभिषेक को सुखदेव ने कॉल की और उसका वीजा लगवाने की बात कही। इसके बाद आरोपित ने कई बार कॉल की। उसने बताया कि पैसे वीजा लगने के बाद देने होंगे। वर्ष 2017 में आरोपित यमुनानगर आया और उन्हें बताया कि वीजा अप्लाई कर दिया गया है। जल्द ही वीजा लग जाएगा। इसके लिए चार लाख रुपये देने होंगे। उस पर विश्वास कर डेढ़ लाख रुपये उसके खाते में तुरंत डलवा दिए। कुछ दिनों बाद फिर आरोपित को कॉल की, तो वह यमुनानगर आया और ढाई लाख रुपये नकद लेकर चला गया। उससे रसीद मांगी, तो उसने टाल मटोल करने लगा। काफी दिन बीत जाने के बाद वीजा नहीं लगा। कुछ दिन बाद आरोपित से बात की, तो वह फिर से टाल मटोल करने लगा। इस बीच उसने पति अभिषेक की आइडी पर सिम लिया। उस पर वीजा से संबंधित जानकारी आने की बात कहकर झांसे में लिया। करीब दो साल बीत चुके हैं। न तो उनके पैसे वापस मिले और न ही वीजा लगा। जो सिम उनके पति की आइडी पर ली गई वह भी आरोपित के पास है। ऐसे में वह उसका भी दुरुपयोग कर सकता है।

chat bot
आपका साथी