ट्रैक्टर ट्रॉलियों व ट्रक से दो दिन में चार की मौत

जिले में दो दिनों में चार जगह पर हादसे हुए। जिसमें चार लोगों क

By JagranEdited By: Publish:Sat, 28 Nov 2020 08:39 AM (IST) Updated:Sat, 28 Nov 2020 08:39 AM (IST)
ट्रैक्टर ट्रॉलियों व ट्रक से दो दिन में चार की मौत
ट्रैक्टर ट्रॉलियों व ट्रक से दो दिन में चार की मौत

जागरण संवाददाता, यमुनानगर :

जिले में दो दिनों में चार जगह पर हादसे हुए। जिसमें चार लोगों की मौत हो गई। सदर जगाधरी थाना क्षेत्र में शाहपुर के पास ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। जिसमें रोहित नाम के युवक की मौत हुई। जबकि साढौरा बिलासपुर मार्ग पर कार की टक्कर से बाइक पर चाचा की साथ रहे 15 वर्षीय लविश की मौत हो गई। इसी तरह से एक अन्य हादसा खारवन गांव में हुआ। जहां बाइकों की आमने सामने की भिड़ंत में युवक की मौत हो गई। 15 वर्षीय किशोर को कुचला

सभापुर गांव निवासी सुखबीर सिंह अपने 15 वर्षीय भतीजे लविश कुमार को साथ लेकर शुक्रवार को खेत में गोभी के पत्ते तोड़ने के लिए गए थे। उनके खेत कनीपला गांव के रकबे में पड़ते हैं। जब वह साढौरा बिलासपुर रोड पर गांव कुराली के मोड़ पर पहुंचे, तो ट्रक ने उन्हें टक्कर मारी। जिससे बाइक पर पीछे बैठा लविश उछलकर सड़क पर गिरा। इस दौरान ट्रक ने लविश को कुचल दिया, जबकि बाइक चला रहा उसका चाचा सुखबीर सड़क पर दूसरी ओर जा गिरा। इस मौके पर ही लविश ने दम तोड़ दिया। हादसे के बाद आरोपित चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लिया। मृतक लविश दो बहनों का इकलौता भाई था। दसवीं कक्षा में पढ़ रहा था। ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर से युवक की मौत

मुसिबल निवासी हरबख्श सिंह ने बताया कि वह अपने भांजे 40 वर्षीय सिमरनजीत सिंह के साथ मेहलावाली में बाइक पर गए थे। मेहलावाली में उसने रोटावेटर ठीक होने के लिए दिया था। जब वह मुसिबल में बस अड्डा पर पहुंचे, तो गलत दिशा से आ रही ट्रैक्टर ट्रॉली ने उनकी बाइक में टक्कर मारी। जिससे बाइक चला रहा सिमरजीत सिंह बुरी तरह से घायल हो गया। ट्रैक्टर ट्रॉली की गति काफी अधिक थी। अनियंत्रित होकर भी सफेदे के पेड़ से जाकर टकराई। टक्कर लगने से सफेदे का पेड़ टूटकर ट्रैक्टर ट्राली पर गिरा। चालक मौके से फरार हो गया। इस हादसे में सिमरनजीत के सिर में काफी चोट लगी। उसे राहगीरों की मदद से अस्पताल लेकर गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत बता दिया। ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर से घायल युवक ने तोड़ा दम

बुढ़ेड़ी निवासी करण सिंह ने बताया कि गुरुवार की देर रात उनका भतीजा 25 वर्षीय रोहित बाइक पर आ रहा था। शाहपुर मोड के पास ट्रैक्टर ट्रॉली ने उसे टक्कर मार दी। राहगीरों की मदद से उसे अस्पताल में लेकर गए। उसके सिर व टांगों में चोटें लगी थी। काफी खून बह चुका था। इलाज के दौरान शुक्रवार को उसकी मौत हो गई। बाइकों की भिड़ंत में युवक की मौत

मूलरूप से बिहार के पश्चिमी चंपारन जिले के गांव पीपरा पकरी निवासी राजू कुमार ने बताया कि वह यहां तेजली गेट पर किराये के मकान में रहते हैं। यहीं पर उसका भाई 18 वर्षीय चंदन व 21 वर्षीय मोहन राम भी रहते थे। दोनों खारवन के पास प्लाईवुड फैक्ट्री में काम करते थे। यहां से दोनों इकट्ठा ही जाते थे। गुरुवार की देर रात तक दोनों वापस नहीं लौटे। जिस पर उन्हें तलाशने के लिए गए, तो खारवन में ही सड़क के पास उनकी बाइक पड़ी मिली। यहां से पता लगा कि दो बाइकों की भिड़ंत हुई है। जिसमें तीन को चोट लगी है। जब अस्पताल में जाकर पता किया, तो जानकारी मिली कि चंदन को पीजीआइ रेफर किया गया है। जबकि मोहन राम की इलाज के दौरान मौत हो गई।

chat bot
आपका साथी