सुढैल में फायरिग का मामला : मुख्य आरोपित शराब ठेकेदार विपिन महंत सहित चार गिरफ्तार

सुढैल गांव में आधी रात को फायरिग के मामले में सीआइए टू की टीम ने आरोपितों को गिरफतार किया है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 16 Jun 2021 07:15 AM (IST) Updated:Wed, 16 Jun 2021 07:15 AM (IST)
सुढैल में फायरिग का मामला : मुख्य आरोपित शराब ठेकेदार विपिन महंत सहित चार गिरफ्तार
सुढैल में फायरिग का मामला : मुख्य आरोपित शराब ठेकेदार विपिन महंत सहित चार गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, यमुनानगर : सुढैल गांव में आधी रात को फायरिग के मामले में सीआइए टू की टीम ने मुख्य आरोपित शराब ठेकेदार कुरुक्षेत्र के लाडवा निवासी विपिन महंत समेत चार को गिरफ्तार किया। पूछताछ में सामने आया कि दोनों पक्षों के बीच पहले भी कई बार झगड़े हो चुके हैं। गोली तक चल चुकी है। वारदात के दिन भी सुढैल निवासी सचिन पंडित व विपिन महंत के बीच फोन पर बहस हुई थी। जिसमें दोनों ने एक दूसरे को देख लेने की धमकी दी थी। सीआइए टू के इंचार्ज महरूफ अली ने बताया कि चार आरोपित गिरफ्तार किए गए हैं। इन्हें कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। उनसे वारदात में प्रयोग हथियार बरामद करने है। वारदात में प्रयोग एक कार आइ- 20 भी बरामद हुई है। इस मामले में चार-पांच अन्य आरोपित अभी फरार हैं। उनकी भी तलाश की जा रही है।

सीआइ ए टू ने इस मामले में अब तक पांच आरोपित गिरफ्तार किए हैं। सबसे पहले चूना भट्टी निवासी साहिल को पकड़ा गया था। उससे देसी पिस्टल बरामद हुई थी। उसे जेल भेज दिया गया था। तीन दिन पहले उसे फिर से रिमांड पर लिया गया था। उससे पूछताछ के बाद अब विपिन महंत, कुरुक्षेत्र के गांव बकाली निवासी सोनू, शाहबाद निवासी शुभम और औद्योगिक क्षेत्र यमुनानगर निवासी राकेश लाला को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक, वर्ष 2016 में विपिन महंत ने सचिन पंडित पर जगाधरी बस स्टैंड के पास गोली चलाई थी। जिसमें वह बच गया था। इसके अलावा विपिन महंत पर आ‌र्म्स एक्ट व हत्या के प्रयास के कई मामले दर्ज हुए थे। जो निपट चुके हैं।

यह है मामला

29 मई को सुढैल गांव निवासी सचिन पंडित रात को गांव में मौजूद था। उसके पास गुंदियाना गांव का ही रोहित आया हुआ था। उनके पास तीन-चार युवक ओर बैठे हुए थे। जब वह सभी बैठकर बातचीत कर रहे थे तो चार कारों में दर्जनभर बदमाश आए और आते ही अंधाधुंध गोलियां चला दी। एक गोली रोहित को लगी जिससे वह घायल हो गया। ग्रामीणों के अनुसार बदमाशों ने करीब 100 राउंड गोलियां चलाई। घायल रोहित को गोली लगने पर इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बदमाश अपनी कारों में फरार हो गए थे।

फोन पर हुई थी दोनों पक्षों के बीच गाली गलौज

वारदात के दिन सुढैल निवासी सचिन पंडित व अंबाला के लाडवा निवासी विपिन महंत के बीच फोन पर गाली गलौज हुई थी। करीब सात-आठ साल पहले सचिन पंडित ने मेहरा निवासी विक्रांत को पीटा था। इस रंजिश में विक्रांत व उसके दोस्त विपिन महंत ने सचिन पर गोली चलाई थी। जिसमें वह बच गया था। बाद में इस मामले में समझौता हो गया था, लेकिन दोनों पक्षों के बीच रंजिश बनी हुई थी। विवाद सट्टे के अवैध कारोबार को लेकर भी लेकर होने की बात सामने आ रही है।

chat bot
आपका साथी