संस्कृत अध्यापक संघ की जिला कार्यकारिणी का गठन, सतीश बने प्रधान

राजकीय माध्यमिक विद्यालय गोबिदपुरा में राजकीय संस्कृत अध्यापक संघ के प्रधान बने हैं।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 25 Jun 2021 07:46 AM (IST) Updated:Fri, 25 Jun 2021 07:46 AM (IST)
संस्कृत अध्यापक संघ की जिला कार्यकारिणी का गठन, सतीश बने प्रधान
संस्कृत अध्यापक संघ की जिला कार्यकारिणी का गठन, सतीश बने प्रधान

जागरण संवाददाता, यमुनानगर : राजकीय माध्यमिक विद्यालय गोबिदपुरा में राजकीय संस्कृत अध्यापक संघ के राज्य उपप्रधान सुरेश शास्त्री की अध्यक्षता एवं पर्यवेक्षक पवन भारद्वाज, राजकरण, राम कुमार की देखरेख में संस्कृत अध्यापक संघ की नई कार्यकारिणी का गठन हुआ। सतीश खारवन को सर्वसम्मति से जिला प्रधान चुना गया। रक्षा शास्त्री को महिला विग की कमान सौंपी गई। इसके अलावा उपप्रधान अमन शास्त्री, जिला सचिव इलम चंद शास्त्री, कोषाध्यक्ष रणवीर कांबोज, प्रवक्ता अनिल कालरा, संरक्षक गिरीश चंद्र शास्त्री व मार्गदर्शक पूर्व जिला प्रधान राजेंद्र शास्त्री जी को चुना गया। चुनाव के उपरांत पवन भारद्वाज ने सभी पदाधिकारियों को शपथ दिलवाई। राज्य उपप्रधान सुरेश शास्त्री ने संस्कृत अध्यापकों व प्राध्यापकों के अधिकारों व पदोन्नति के लिए किए जा रहे प्रयासों को विस्तार से बताया। नव चयनित प्रधान सतीश खारवन ने कहा कि हमारा सर्वप्रथम प्रयास संस्कृत अध्यापकों व प्राध्यापकों की मांगों को पूरा करवाना रहेगा। मौके पर डा. कंवरपाल शास्त्री, सुनील कुमार शास्त्री, अनिल कुमार शास्त्री, राम पाल शास्त्री, राजेंद्र शास्त्री, जंगशेर शास्त्री, रणबीर सैनी, बृज लाल शास्त्री, कश्मीरी लाल, शास्त्री, शालिग्राम शास्त्री,कुलदीप शास्त्री व अन्य उपस्थित थे।

पर्ची व खर्ची हुई बंद अब योग्यता के आधार मिल रही है नौकरियां : सैनी

जागरण संवाददाता, यमुनानगर : सैनी राष्ट्रीय पंचायत की बैठक वीरवार को वसंत विहार कालोनी की सैनी समाज धर्मशाला में हुई। जिसमें कंवलजीत सैनी को एचएसएससी का सदस्य बनने पर बधाई दी व सम्मानित किया। लड्डू बांटकर खुशी जाहिर की। समारोह की अध्यक्षता सैनी राष्ट्रीय पंचायत के प्रधान बालकिशन सैनी ने की व मुख्यातिथि एचएसएससी सदस्य कंवलजीत सैनी थे। कंवलजीत ने सदस्य बनने पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल धन्यवाद किया व आभार जताया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में नौकरियां योग्यता के आधार मिल रही हैं। नौकरी उसी को मिलेगी जो कड़ी मेहनत करके मेरिट में आएगा। यह पहली सरकार है जिसमें नौकरियां केवल मेरिट के आधार पर मिल रही है। बालकिशन ने कहा कि कंवलजीत को एचएसएससी का सदस्य बनाकर सैनी समाज व पिछड़े वर्ग को सम्मान दिया। भाजपा नेता डाक्टर राजेश सैनी ने कहा कि मनोहर लाल की ईमानदार सरकार है। जिसमें पर्ची व खर्ची नहीं चलती। अभिभावक बच्चों को शिक्षा देने के लिए पूरा सहयोग करें। मंच का संचालन त्रिलोचन सिंह हाफिजपुर ने किया। मौके पर संगठन के चेयरमैन डा. दिनेश सैनी, उपाध्यक्ष डा. जोगिद्र सैनी, संगठन मंत्री सुंदर राम, खजांची पवन सैनी, पालाराम सैनी, कृष्ण सैनी, प्रेम सैनी, भूपेंद्र सैनी, नरेश सैनी, सुरेश सैनी, राजीव सैनी, नरेश सैनी, मेहर सिंह, रणधीर सैनी, जसपाल, फूल सैनी, रामकुमार सरपंच, जयसिंह सैनी, रंजीतसिंह, एडवोकेट फूल सिंह, डा. बलदेव सैनी, संदीप सैनी व जजपा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य मास्टर राजकुमार सैनी थे।

chat bot
आपका साथी