कटासराज यात्रा के लिए विदेश मंत्रायल से मिली अनुमति : बजाज

विदेश मंत्रालय भारत सरकार की ओर से पाकिस्तान स्थित ऐतिहासिक तीर्थ कटासराज यात्रा 13 से 19 दिसंबर होगी। यात्रा के लिए अनुमति मंत्रालय की ओर से मिल गई। श्रद्धालुओं के नाम की सूची विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान दूतावास नई दिल्ली को वीजा के लिए भेज दी।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 08 Dec 2019 06:20 AM (IST) Updated:Sun, 08 Dec 2019 06:20 AM (IST)
कटासराज यात्रा के लिए विदेश मंत्रायल से मिली अनुमति : बजाज
कटासराज यात्रा के लिए विदेश मंत्रायल से मिली अनुमति : बजाज

जागरण संवाददाता, यमुनानगर : विदेश मंत्रालय भारत सरकार की ओर से पाकिस्तान स्थित ऐतिहासिक तीर्थ कटासराज यात्रा 13 से 19 दिसंबर होगी। यात्रा के लिए अनुमति मंत्रालय की ओर से मिल गई। श्रद्धालुओं के नाम की सूची विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान दूतावास नई दिल्ली को वीजा के लिए भेज दी।

यात्रा के मुख्य संयोजक व केंद्रीय सनातन धर्म सभा के अध्यक्ष शिव प्रताप बजाज ने बताया कि पिछले सप्ताह उन्होंने पाकिस्तान हाई कमीशन नई दिल्ली की अनुमति अनुसार यात्रा पर जाने वाले तीर्थ यात्रियों को पासपोर्ट व अन्य दस्तावेज जमा करा दिए थे। जल्द वीजा लग जाने की संभावना जताई है। उन्होंने बताया कि पिछली बार शिवरात्रि के अवसर पर यात्रा की अनुमति नहीं मिली थी। इससे यात्रियों की धार्मिक भावानाएं आहत हुई थी। इंडो पाक 1974 के प्रोटोकॉल के अनुसार देश से 200 हिदू तीर्थ यात्रियों की अनुमति प्रदान है। सभा के कार्यकारिणी अध्यक्ष सागर बजाज व यात्रा प्रबंधक सतीश शौकीन, त्रिलोक चंद, प्रेम ने बताया कि तीर्थ यात्रियों को पूरी जानकारी पाकिस्तान हाई कमीशन से लेकर जल्द बता दिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी