दो दिन में ही दम तोड़ गया नगर पालिका का फागिग अभियान

जिले में बढ़ रहे डेंगू ने लोगों की भी चिता बढ़ाई हुई है। विभाग की ओर से क्षेत्र में फागिग तक नहीं कराई गई है। रादौर में महज दो दिन ही फागिग की गई। इसके बाद नगर पालिका का अभियान भी दम तोड़ दिया। दस दिन बीत चुके हैं। आधी अधूरी फोगिग होने से लोगों में भी नगर पालिका की कार्यप्रणाली को लेकर रोष बना हुआ है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 18 Oct 2021 07:29 AM (IST) Updated:Mon, 18 Oct 2021 07:29 AM (IST)
दो दिन में ही दम तोड़ गया नगर पालिका का फागिग अभियान
दो दिन में ही दम तोड़ गया नगर पालिका का फागिग अभियान

संवाद सहयोगी, रादौर : जिले में बढ़ रहे डेंगू ने लोगों की भी चिता बढ़ाई हुई है। विभाग की ओर से क्षेत्र में फागिग तक नहीं कराई गई है। रादौर में महज दो दिन ही फागिग की गई। इसके बाद नगर पालिका का अभियान भी दम तोड़ दिया। दस दिन बीत चुके हैं। आधी अधूरी फोगिग होने से लोगों में भी नगर पालिका की कार्यप्रणाली को लेकर रोष बना हुआ है। बलबीर सिंह, मुकेश, ललित, ईशू ने बताया कि कोरोना की महामारी के कुछ हद तक शांत होने के बाद अब डेंगू की दहशत लगातार बढ़ रही है। जिससे लोग घबराए हुए हैं। कस्बे में मच्छरों की भरमार है। ऐसे में लोगों को डर सता रहा है कि कहीं यह मच्छरों की भरमार उनके स्वास्थ्य पर भारी न पड़ जाएं। नगर पालिका ने फागिग के नाम पर केवल खानापूर्ति की। केवल मुख्य बाजार व कुछ क्षेत्र में फोगिग कराने के बाद नगर पालिका ने अभियान बंद कर दिया। फागिग से मिलेगी राहत : डा. परमार

रादौर के एसएमओ डा. विजय परमार का कहना है कि मच्छर के पनप जाने के बाद फागिग से कुछ दिनों तक मच्छरों को भगाने में लाभ मिल सकता है। उसके बाद मच्छरों को पनपने से रोकने का प्रयास होना चाहिए। लेकिन जब फागिग करवाई जाएं तो उसे पूरे क्षेत्र के बीच से शुरू कर पूरे क्षेत्र को कवर करना चाहिए। जिससे मच्छर उस क्षेत्र से बाहर जाएगा और लोगों को राहत मिलेगी। लेकिन अगर रूक रूक कर व कुछ क्षेत्र में फोगिग की जाएं तो इसका न तो कोई औचित्य है और न ही इसका कोई लाभ मिलेगा। पूरे क्षेत्र में फागिंग करवाई जाएगी :

नगर पालिका सचिव राकेश वालिया का कहना है कि फागिग अभियान शुरू किया गया था। लेकिन किसी कारण बीच में रूक गया। अब दोबारा से इस अभियान को चलाया जाएगा और पूरे क्षेत्र में फागिग करवाई जाएगी।

chat bot
आपका साथी