झगड़े का बीच बचाव कराने की रंजिश में डेयरी संचालक पर किया फायर, बाल-बाल बचा

दो माह पहले हुए झगड़े में बीच बचाव करने की रंजिश में डेयरी संचालक रिषभ पर कुछ युवकों ने जानलेवा हमला कर दिया। आरोप है कि उस पर फायर किया गया। जिसमें वह बाल-बाल बच गया। छर्रे उसकी टांग में लगे। सदर जगाधरी थाना पुलिस ने मामले में केस दर्ज किया है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 19 Oct 2021 07:19 AM (IST) Updated:Tue, 19 Oct 2021 07:19 AM (IST)
झगड़े का बीच बचाव कराने की रंजिश में डेयरी संचालक पर किया फायर, बाल-बाल बचा
झगड़े का बीच बचाव कराने की रंजिश में डेयरी संचालक पर किया फायर, बाल-बाल बचा

जागरण संवाददाता, यमुनानगर :

दो माह पहले हुए झगड़े में बीच बचाव करने की रंजिश में डेयरी संचालक रिषभ पर कुछ युवकों ने जानलेवा हमला कर दिया। आरोप है कि उस पर फायर किया गया। जिसमें वह बाल-बाल बच गया। छर्रे उसकी टांग में लगे। सदर जगाधरी थाना पुलिस ने मामले में केस दर्ज किया है। माडल कालोनी निवासी रिषभ की दड़वा कांप्लेक्स काम्प्लेक्स में पशुओं की डेयरी है। करीब दो माह पहले उसकी बुआ के लड़के दक्ष का कबीर नाम के युवक के साथ झगड़ा हो गया था। उस समय दोनों के बीच समझौता हो गया था। इसके बावजूद कबीर के दोस्त अमादलपुर निवासी अभिषेक ने दक्ष के साथ फोन पर गाली गलौज की थी। जिस पर रिषभ ने उसे फोन कर समझा दिया था। इस वजह से ही अभिषेक उससे रंजिश रखे हुए था। रिषभ ने बताया कि शाम को वह डेयरी पर जा रहा था। तभी एसडी पब्लिक स्कूल के पास टोडरपुर निवासी पंकज, आइटीआइ रोड निवासी अक्षय, छोटा माडल टाउन निवासी अर्पण और अमादलपुर निवासी आकाश ने उसे रोका। उसके साथ गाली गलौज की और अभिषेक से बहस बाजी करने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी। इसके बाद वह घर आ गया। रात को जब वह डेयरी पर गया, तभी आरोपित पंकज व उसके दोस्त बाइकों पर डेयरी पर पहुंचे। आरोप है कि उनके साथ गाली गलौज की और पंकज ने देसी कट्टे से उस पर फायर किए। जिससे छर्रे उसके पैरों में लगे। इसके बाद आरोपित जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। बाद में रिषभ को अस्पताल में दाखिल कराया गया। जहां उसे प्राथमिक चिकित्सा दी गई।

chat bot
आपका साथी