किसानों ने शहीद उधम सिंह को दी श्रद्धांजलि

संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले किसानों ने गधौला टोल प्लाजा पर शहीद उधम सिंह को श्रद्धांजलि दी। उनकी फोटो पर पुष्प अर्पित किए व दो मिनट का मौन रखा। यूनियन के जिलाध्यक्ष संजू गुंदियाना जरनैल सिंह सांगवान हरपाल सुढल हरभजन सिंह संदीप सढूरा रूपिद्र कौर मनजीत कौर हरविद्र सिंह सतपाल कौशिक कृष्णपाल व कश्मीरी लाल ने किसानों को संबोधित किया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 01 Aug 2021 07:49 AM (IST) Updated:Sun, 01 Aug 2021 07:49 AM (IST)
किसानों ने शहीद उधम सिंह को दी श्रद्धांजलि
किसानों ने शहीद उधम सिंह को दी श्रद्धांजलि

जागरण संवाददाता, यमुनानगर : संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले किसानों ने गधौला टोल प्लाजा पर शहीद उधम सिंह को श्रद्धांजलि दी। उनकी फोटो पर पुष्प अर्पित किए व दो मिनट का मौन रखा। यूनियन के जिलाध्यक्ष संजू गुंदियाना, जरनैल सिंह सांगवान, हरपाल सुढल, हरभजन सिंह, संदीप सढूरा, रूपिद्र कौर, मनजीत कौर, हरविद्र सिंह, सतपाल कौशिक, कृष्णपाल व कश्मीरी लाल ने किसानों को संबोधित किया। उन्होंने शपथ ली कि जब तक तीन कृषि कानून वापस नहीं होंगे व समर्थन मूल्य पर गारंटी का कानून नहीं बनेगा, तब तक किसान घर वापस नहीं आएंगे। आंदोलन लगातार जारी रहेगा। आम जनता गरीबी की मार झेल रही है व किसानों को वर्ष 2022 में आमदनी दुगनी करने का भाजपा सरकार ने सपना दिखाया था। वह एक सपना ही साबित हो रहा है। खेती पर खर्च लगातार बढ़ता जा रहा है व आमदनी घटती जा रही है। इस मौके पर राजकुमार, रीटा चहल, तेजिद्र सिंह, गौरव, मीनू, ब्रह्मपाल शर्मा, वीरा राम, जगतार सिंह, होशियार सिंह, सतीश, मोहित, मोंटी व जसवीर थे। यमुनानगर (वि.): मानवता जन शक्ति फाउंडेशन ने शहीद उधम सिंह का बलिदान दिवस शहीद उधम सिंह कांबोज धर्मशाला जैन कालोनी, कैंप मनाया। उनकी प्रतिमा पर पुष्पार्पित करके श्रद्धांजलि दी। मौके पर प्रदेश सचिव संजीव शर्मा, जिलाध्यक्ष राजीव कुमार, महिला जिलाध्यक्ष प्रीति अरोड़ा, उपाध्यक्ष प्रीति राणा, एडवोकेट मनीषा चौधरी, इंद्रजीत कौर, सपना शर्मा, रेणुका शर्मा, मुनिद्र भरद्वाज, धर्मशाला के प्रधान राजपाल, उपप्रधान श्यामपाल सिंह, सचिव रघुबीर सिंह थे। जसमेर सिंह, राजबीर,धर्म सिंह, जय प्रकाश, राजेंद्र कुमार, समे सिंह व अन्य सदस्य उपस्थित रहे ।

chat bot
आपका साथी