हिसार में लाठीचार्ज के विरोध में किसानों ने लगाया जाम, एनएच पर दो घंटे यातायात बाधित

हिसार में किसानों पर हुई लाठीचार्ज के विरोध में किसानों ने विरोध जताया है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 17 May 2021 07:49 AM (IST) Updated:Mon, 17 May 2021 07:49 AM (IST)
हिसार में लाठीचार्ज के विरोध में किसानों ने लगाया जाम, एनएच पर दो घंटे यातायात बाधित
हिसार में लाठीचार्ज के विरोध में किसानों ने लगाया जाम, एनएच पर दो घंटे यातायात बाधित

जागरण संवाददाता, यमुनानगर : हिसार में किसानों पर हुई लाठीचार्ज के विरोध में किसानों ने गधौला टोल प्लाजा के तिकोना चौक पर जाम लगा दिया। किसान दो घंटे नेशनल हाइवे पर डटे रहे। इस दौरान केवल एंबुलेंस को ही जाने की अनुमति दी गई। अन्य वाहनों की दोनों ओर कतारें लग गई। कुछ वाहन वैकल्पिक वाहनों से गुजरते हुए देखे गए। भारतीय किसान यूनियन के जिला प्रधान संजू गुंदियाना व डायरेक्टर मंदीप रोडछप्पर ने कहा कि फिलहाल दो घंटे जाम लगाया है। संयुक्त मोर्चा की ओर से आगे की जैसी रणनीति तय की जाएगी, उसके अनुसार निर्णय लिया जाएगा। इस दौरान किसानों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जाम लगाने की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन वाहनों को डाइवर्ट करने के लिए नाके लगा दिए। वाहन चालकों को लिक मार्गों से निकाला गया। किसानों पर किया जा रहा अत्याचार

जिला प्रधान संजू गुंदियाना ने कहा कि सरकार किसानों पर अत्याचार कर रही है। किसान अपने हक के लिए आवाज बुलंद कर रहे हैं, लेकिन लाठी डंडों से उनकी आवाज को दबाया जा रहा है। कृषि कानूनों के खिलाफ किसान कई माह से धरने पर बैठे हैं, लेकिन उनकी सुनवाई की बजाय अनाब-शनाब ब्यानबाजी की जा रही है। बीजेपी के विधायक व मंत्री बार-बार कोरोना महामारी के लिए किसानों को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। यह सच्चाई नहीं है, बल्कि सच्चाई यह है के सरकार कोरोना जैसी महामारी का इलाज करने में नाकामयाब रही है। अपनी नाकामी को छुपाने के लिए किसान आंदोलन को बदनाम कर रही है । 20 को सौंपा जाएगा ज्ञापन

जाम लगाने से पहले संयुक्त किसान मोर्चा की जिला स्तरीय बैठक संजू गुंदियाना की अध्यक्षता में गधोला टोल प्लाजा पर हुई। इसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि 20 मई को टोल प्लाजा पर किसानों की आम सभा की जाएगी। उसके बाद खाद बीज व अन्य कृषि संबंधी वस्तुओं के दामों में भारी वृद्धि के विरोध में डीसी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा जाएगा। मांग की गई कि सीएम कृषि कानून वापस लिए जाएं और एमएसपी पर सभी फसलों की खरीद का गारंटी कानून बनाया जाए। बैठक में जरनैल सिंह सांगवान, धर्मपाल सिंह चौहान, गुरभजन सिंह, प्यारे लाल तंवर, गुरवीर सिंह, कृष्णपाल, सुभाष गुर्जर व अन्य ने भाग लिया।

chat bot
आपका साथी