विधायक के हस्तक्षेप के बाद भी नहीं हटे इंडस्ट्रियल एरिया से बिजली के पोल

विधायक के हस्तक्षेप करने के बाद भी औद्योगिक क्षेत्र की सड़कों से बिजली निगम ने पोल नहीं हटाए। पोल न हटने से सड़क चौड़ीकरण कार्य में दिक्कत आ रही है। लेबर भी इनके नजदीक से सड़क चौड़ी कर रही है। यहां 10 सड़कों का निर्माण लटका हुआ है। 33 करोड़ रुपये का बजट जारी किया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 06 Dec 2019 07:10 AM (IST) Updated:Fri, 06 Dec 2019 07:10 AM (IST)
विधायक के हस्तक्षेप के बाद भी नहीं हटे इंडस्ट्रियल एरिया से बिजली के पोल
विधायक के हस्तक्षेप के बाद भी नहीं हटे इंडस्ट्रियल एरिया से बिजली के पोल

जागरण संवाददाता, यमुनानगर : विधायक के हस्तक्षेप करने के बाद भी औद्योगिक क्षेत्र की सड़कों से बिजली निगम ने पोल नहीं हटाए। पोल न हटने से सड़क चौड़ीकरण कार्य में दिक्कत आ रही है। लेबर भी इनके नजदीक से सड़क चौड़ी कर रही है। यहां 10 सड़कों का निर्माण लटका हुआ है। 33 करोड़ रुपये का बजट जारी किया गया है। बिजली निगम के एसई योगराज का कहना है कि पोल हटाने में लापरवाही नहीं की है। संबंधित विभाग ने निगम के पास अब तक पेमेंट जमा नहीं कराई, जिस कारण पोल नहीं हटाए गए। जैसे ही पैसे जमा किए जाएंगे तुरंत पोल हटवाने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

30 वर्ष बाद बन रही सड़कें

उद्योगपति संदीप कुमार, आनंद प्रताप का कहना है कि सड़कों के बनाने का कार्य 30 वर्ष बाद शुरू हुआ है। इनके न बनने से उनको भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। भारी वाहनों के चलने से दिनभर धूल उड़ती है। बरसात के दिनों में दिक्कत बढ़ जाती है। निकलने की जगह नहीं रहती। अब बरसात भी नहीं है, फिर भी कई सड़कों पर पानी जमा है। बड़े-बड़े गड्ढे हैं जिनको त्वरित भरे जाने की जरूरत है।

उद्योगपतियों का फैक्टरियों में पहुंचना हो गया मुश्किल

उक्त व्यापारियों का ये भी कहना है कि अब उनका फैक्टरी में जाना भी मुश्किल हो गया। तीन माह पहले यहां की सड़कों का निर्माण शुरू हुआ था। सड़कों को चौड़ा किया जाना था। लेकिन पोल के कारण सारा काम बीच में ही लटक गया है। यहां हजारों की संख्या में औद्योगिक इकाइयां हैं। यहां शहर के दूसरे लोग भी गुजरते हैं। फाटक व बाइपास जाने के लिए भी अधिकतर लोग यहीं से जाते हैं। खाद्य आपूर्ति व नियंत्रण विभाग कार्यालय के सामने भी बदहाल सड़क लोगों की परेशानी बढ़ाने का काम कर रही है।

चल रही सब्जी और गुड़ मंडी

औद्योगिक क्षेत्र में ही सब्जी व गुड मंडी है। इसमें रोजाना हजारों की संख्या में लोग सब्जी खरीदने आते हैं। मंडी में प्रवेश से पहले ही बड़े गड्ढे हैं। बरसात में पानी जमा हो जाता है। इसके बीच से होकर लोग निकलते है। यहां के सब्जी विक्रेता रजत, सुनील कुमार ने बताया कि गड्ढों में पानी के कारण समस्या ज्यादा है। इन दिनों खस्ताहाल सड़क से दिक्कत बढ़ी है। रादौर रोड निवसी रवि कुमार का कहना है कि सड़कों बनाने का कार्य रुका हुआ है। इसकी वजह तो नहीं पता। इस समय पत्थर पड़े हैं। जिसके चलते यहां से पैदल भी गुजरना मुश्किल हो रहा है। वे तो साइकिल से आते हैं, वे भी ठीक से नहीं चलती। कार व बाइक चालकों को सावधानी से चलना पड़ता है।

chat bot
आपका साथी