शिक्षा के साथ अच्छे संस्कार दिए जाने बहुत ही जरूरी : चौधरी

संवाद सहयोगी जागरण गुर्जर कन्या विद्या मंदिर देवधर का वार्षिक उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम के म

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Oct 2020 06:11 AM (IST) Updated:Sat, 31 Oct 2020 06:11 AM (IST)
शिक्षा के साथ अच्छे संस्कार दिए जाने बहुत ही जरूरी : चौधरी
शिक्षा के साथ अच्छे संस्कार दिए जाने बहुत ही जरूरी : चौधरी

संवाद सहयोगी, जागरण : गुर्जर कन्या विद्या मंदिर देवधर का वार्षिक उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्यातिथि पूर्व विधायक डा. सुशील चौधरी रहे। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ संस्कार बहुत जरूरी है। नारी शिक्षा के बिना समाज की तरक्की संभव नहीं है।

उन्होंने कहा कि देवधर गुर्जर कन्या गुरुकुल संस्थान सरकार के बेटी बचाओ बेटी-पढ़ाओ के नारे को सार्थक बना रहा है। स्थापना दिवस का शुभारंभ हवन यज्ञ एवं भजनों उपदेश के साथ शुरू हुआ। कन्या विद्या मंदिर की छात्राओं ने हवन में मंत्रोच्चारण कर आहुतियां डाली गई।

डा सुशील चौधरी ने कहा कि शिक्षा के बिना समाज की तरक्की संभव नहीं है। नारी शिक्षा की अहमियत और भी बढ़ जाती है क्योंकि लड़कियों ने दो परिवारों को संभालना होता है। समाजसेवी श्रद्धेय ओम प्रकाश गांधी ने 1985 में रोपित शिक्षा का एक छोटा सा पौधा अब वट वृक्ष का रूप ले चुका है।

गुर्जर कन्या विद्या मंदिर की प्रिसिपल पूनम ढांडे ने स्कूल की स्थापना से लेकर वर्तमान तक की प्रगति का विवरण प्रस्तुत किया। पूनम ढांडे ने शुरूआत के दिनों की याद करते हुए कहा कि संस्था के तत्कालीन अध्यक्ष स्व. चौ. मुल्तान सिंह, महाशय रामशरण दास, चौधरी बूंदी राम, चौधरी दाताराम, चौधरी बाबूराम आदि का योगदान हमेशा याद किया जाता रहेगा। प्रिसिपल डा. ममता शर्मा ने बताया कि शिक्षा के छात्राएं खेलों में भी राष्ट्रीय स्तर नाम रोशन कर रही है। कार्यक्रम के अध्यक्ष गुर्जर धर्मशाला कुरुक्षेत्र के प्रधान नरेश आर्य ने की। इस अवसर पर मेधावी छात्राओं और खेलों में नाम कमाने वाली छात्राओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर संस्थान की डायरेक्टर शकुंतला वर्मा, पूर्व सरपंच सुरेश नंदगढ़, मुकेश दमोपुरा, रविद्र कुमार सरपंच, भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मैनपाल रसूलपुर, रणधीर सिंह,ईशम सिंह चौहान, नरेंद्र सिंह, यशपाल सिंह, मेनपाल आदि उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी