नशे में पति कर रहा था मारपीट, पत्नी ने केस दर्ज कराया

बैंक कालोनी में भाटिया चक्की के निकट शराब के नशे में धुत होकर पति अपनी पत्नी के साथ मारपीट व झगड़ा कर रहा था। परेशान पत्नी ने पति के खिलाफ थाने में शिकायत दी। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Jul 2021 08:31 AM (IST) Updated:Sat, 31 Jul 2021 08:31 AM (IST)
नशे में पति कर रहा था मारपीट, पत्नी ने केस दर्ज कराया
नशे में पति कर रहा था मारपीट, पत्नी ने केस दर्ज कराया

जासं, यमुनानगर : बैंक कालोनी में भाटिया चक्की के निकट शराब के नशे में धुत होकर पति अपनी पत्नी के साथ मारपीट व झगड़ा कर रहा था। परेशान पत्नी ने पति के खिलाफ थाने में शिकायत दी। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। भाटिया चक्की के नजदीक रहने वाली 45 वर्षीय संतोष ने बताया कि वीरवार रात को उसका पति राजपाल शराब के नशे में धुत होकर घर पर आया। आते ही पति ने उसके साथ झगड़ा शुरू कर दिया। पति ने उसके साथ मारपीट कर घायल कर दिया। आस पड़ोस के लोगों ने उसे पति से छुड़ाया और उसका उपचार कराया। इसकी शिकायत उसने थाने में दी। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर उसके पति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल प्रवीण कुमार का कहना है कि राजपाल के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने लड़की के परिजनों की शिकायत पर आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। बिलासपुर थाना क्षेत्र के निवासी महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रात को उसकी साढ़े 17 वर्षीय लड़की खाना खाने के बाद घर पर सो गई थी। रात को एक बजे उन्हें लड़की बिस्तर पर नहीं मिली। काफी तलाश करने के बाद भी उसका कुछ भी पता नहीं चला। जांच के दौरान उन्हें पता चला कि उसकी लड़की को सोनू शादी का झांसा देकर अगवा करके ले गया है। उसने आरोपित के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।

chat bot
आपका साथी