भ्रूणहत्या रोकने के लिए पेश किया नाटक

सेंट विवेकानंद लोटस वैली पब्लिक स्कूल जगाधरी में वार्षिकोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम में एसडीएम जगाधरी पूजा चांवरिया मुख्यातिथि रही। इसकी अध्यक्षता स्कूल की प्रधानाचार्य आक्षी कांबोज व स्कूल के शैक्षिक सलाहकार नीरा दीवान ने की।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Nov 2019 06:00 AM (IST) Updated:Sun, 17 Nov 2019 06:14 AM (IST)
भ्रूणहत्या रोकने के लिए पेश किया नाटक
भ्रूणहत्या रोकने के लिए पेश किया नाटक

जागरण संवाददाता, यमुनानगर : सेंट विवेकानंद लोटस वैली पब्लिक स्कूल जगाधरी में वार्षिकोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम में एसडीएम जगाधरी पूजा चांवरिया मुख्यातिथि रही। इसकी अध्यक्षता स्कूल की प्रधानाचार्य आक्षी कांबोज व स्कूल के शैक्षिक सलाहकार नीरा दीवान ने की। एसडीएम ने दीप प्रज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में भ्रूणहत्या जैसे सामाजिक विषयों से संबंधित प्रस्तुति ने सभी को सोचने पर मजबूर कर दिया। जल सरंक्षण, वृक्ष बचाओ और पौधे लगाओ जैसे प्राकृतिक विषयों पर कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। विभिन्न कार्यक्रमों जिनमें विभिन्न राज्यों, भाषाओं व वेशभूषा से संबंधित प्रस्तुति ने विविधता में एकता को दर्शाया गया। किडर गार्डन के बच्चों ने अपने मनमोहक नृत्यों ने सभी दर्शकों को झूमने पर विवश कर दिया। पूजा चांवरिया ने कहा कि वास्तव में ही जल संरक्षण, वृक्ष बचाओ जैसे विषयों पर सोचने की आवश्यकता है तथा समाज को भ्रूण हत्या समाप्त करने के लिए भी जागरूक करने की आवश्यक है। स्कूल प्रबंधक समिति के सदस्य कमलकांत कांबोज व विशाल कांबोज ने मुख्यातिथि को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। मौके पर मंजीत कांबोज, विशाल कांबोज, आभा कांबोज और छात्रों के अभिभावक उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी