शिक्षा है जो हमें समाज में पहचान दिलाती है : डॉ. मानसी

बूड़िया के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में छात्राओं के लिए कार्यक्रम हुआ। रोल मॉडल सेक्टर 17 की समाजसेवी डॉ. मानसी मुख्य अतिथि रही।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Nov 2019 06:20 AM (IST) Updated:Sun, 17 Nov 2019 06:20 AM (IST)
शिक्षा है जो हमें समाज में पहचान दिलाती है : डॉ. मानसी
शिक्षा है जो हमें समाज में पहचान दिलाती है : डॉ. मानसी

जागरण संवाददाता, यमुनानगर : बूड़िया के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में छात्राओं के लिए कार्यक्रम हुआ। रोल मॉडल सेक्टर 17 की समाजसेवी डॉ. मानसी मुख्य अतिथि रही। प्रिसिपल मोहम्मद सलीम, एसएमसी सदस्य अदरीश, आंगनबाड़ी वर्कर आरती, अटल सेवा केंद्र संचालक मिसबा हाशिमी ने शुभारंभ किया। कार्यक्रम के माध्यम से मुख्यातिथि ने छात्राओं को पढ़ाई के लिए प्रेरित किया।

डॉ. मानसी ने अपने जीवन के अनुभव बताए। मंच का मुख्य उद्देश्य बच्चियों की जीवन में विकास की राह पर लाना है। समाज में फैली हुई कुरीतियों भ्रूण हत्या, बाल विवाह, घरेलू हिसा के बारे जानकारी दी। उन्होंने कहा कि शिक्षा है, जो हमें समाज में पहचान दिला सकती है। जब जीवन में हमें कोई मुकाम मिलता है तो हम उससे जाने पहचाने जाते हैं। ये तब संभव है जब हमे अब मन लगाकर पढ़ाई करेंगे। वे खुद सरकारी स्कूल की छात्रा थी। पढ़ाई कर चिकित्सक के पद पर पहुंची है। उनमें से कल कोई डॉक्टर, अध्यापक बनेगा। प्रिसिपल मोहम्मद सलीम ने कहा कि जीवन में हम कुछ भी बने इसके पीछे एक अध्यापक की मेहनत भी होती है। अध्यापकों से पढ़ने के बाद ही कोई आइएएस तो कोई आइपीएस बनता है। मौके पर प्राध्यापक रोशन कंबोज, रविना खातून, तृप्ता शर्मा, ऊषा अबोहरी उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी