मिसेज इंडिया व‌र्ल्ड नॉर्थ जोन ऑडिशंस में चुनी गई डॉ. ज्योति

रुद्रा प्रोडक्शन की ओर से नोएडा में आयोजित मिसेज इंडिया व‌र्ल्ड नॉर्थ जोन ऑडिशंस में नॉर्थ जोन के सात राज्यों की सैकड़ों महिलाओं ने हिस्सा लिया। इस ऑडिशन में हरियाणा प्रदेश से केवल डॉ. ज्योति गर्ग को ग्रैंड फिनाले के फाइनल मुकाबले के लिए चुना गया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 21 Nov 2018 11:17 PM (IST) Updated:Wed, 21 Nov 2018 11:17 PM (IST)
मिसेज इंडिया व‌र्ल्ड नॉर्थ जोन ऑडिशंस में चुनी गई डॉ. ज्योति
मिसेज इंडिया व‌र्ल्ड नॉर्थ जोन ऑडिशंस में चुनी गई डॉ. ज्योति

जागरण संवाददाता, यमुनानगर : रुद्रा प्रोडक्शन की ओर से नोएडा में आयोजित मिसेज इंडिया व‌र्ल्ड नॉर्थ जोन ऑडिशंस में नॉर्थ जोन के सात राज्यों की सैकड़ों महिलाओं ने हिस्सा लिया। इस ऑडिशन में हरियाणा प्रदेश से केवल डॉ. ज्योति गर्ग को ग्रैंड फिनाले के फाइनल मुकाबले के लिए चुना गया। डॉ. ज्योति जठलाना के ात राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में केमिस्ट्री की लेक्चरर हैं।

उन्होंने बताया कि मिसेज इंडिया व‌र्ल्ड नॉर्थ जोन ऑडिशंस में क्यूआइटीएम की फाउंडर शिवांगी मलेटा, फैशन डिजाइनर महिमा महाजन और ख्याति प्राप्त मॉडल सोनालिका सहाय ने बतौर जज की भूमिका निभाई। तमाम जजों के समक्ष रैंप वॉक, इंट्रोडक्शन, प्रश्नोत्तरी सीरीज आदि कईं प्रतिस्पर्धात्मक राउंड हुए। सात प्रदेशों के नॉर्थ जोन से लगभग 20 महिलाएं चयनित हुई। हरियाणा से चुनी जाने वाली वह इकलौती महिला हैं जो ग्रैंड फिनाले के फाइनल मुकाबले में हरियाणा राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगी। फाइनल मुकाबला अप्रैल में मुंबई में होगा। डॉ. गर्ग ने बताया कि इस ऑडिशंस के लिए उनके पति विनय गुप्ता और परिवार के अन्य सदस्यों का भरपूर सहयोग रहा। ¨प्रसिपल ढींगरा और तमाम स्टाफ सदस्यों ने डॉ. गर्ग को बधाई के साथ भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि आज की नारी किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से पीछे नहीं है। चाहे वह शिक्षा का क्षेत्र हो या राजनीति का, सामाजिक क्षेत्र हो या फिर विज्ञान का।

chat bot
आपका साथी