गरीबों के मकान बनाने में आमजन से लेकर मंत्री तक करें वेतन से दान : आर्य

बाल छप्पर गांव में राज्यपाल सत्यनारायण देव आर्य ने गुरु तेग बहादुर गुरुद्वारा गोविदपुरा चेरिटेबल ट्रस्ट के प्रधान बाबा जसदीप सिंह के द्वारा निर्मित गुरु कृपा निवास का उद्घाटन किया। उन्होंने गायत्री मंत्र के साथ अपना संबोधन शुरू किया। कहा कि सभी को अपने वेतन का कुछ हिस्सा दान जरूर करना चाहिए।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 08 Dec 2019 06:50 AM (IST) Updated:Sun, 08 Dec 2019 06:50 AM (IST)
गरीबों के मकान बनाने में आमजन से लेकर मंत्री तक करें वेतन से दान : आर्य
गरीबों के मकान बनाने में आमजन से लेकर मंत्री तक करें वेतन से दान : आर्य

जागरण संवाददाता, सरस्वती नगर : बाल छप्पर गांव में राज्यपाल सत्यनारायण देव आर्य ने गुरु तेग बहादुर गुरुद्वारा गोविदपुरा चेरिटेबल ट्रस्ट के प्रधान बाबा जसदीप सिंह के द्वारा निर्मित गुरु कृपा निवास का उद्घाटन किया। उन्होंने गायत्री मंत्र के साथ अपना संबोधन शुरू किया। कहा कि सभी को अपने वेतन का कुछ हिस्सा दान जरूर करना चाहिए। हर व्यक्ति कही न कही दान जरूर करता है। अगर हम सही जगह दान दें तो वह निश्चित ही किसी के काम आएगा। आज ट्रस्ट के प्रयास से जरूरतमंद महिला के सर पर पक्की छत नसीब हुई है। ऐसे ही प्रयास हम सबको मिलकर करने हैं। जब सभी इस दिशा में कार्य करेंगे तो वह दिन दूर नहीं होगा जब किसी के सिर पर कच्ची छत होगी। वैसे तो सभी कहते हैं कि नर सेवा ही नारायण सेवा है। लेकिन इस पर अमल करने की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से आवास योजना चलाई गई है। इस योजना में बहुत से बेघरों को घर मिले हैं। ये सरकार की योजना है। जैसे यहां से संस्था काम कर रही है। ऐसे और लोगों को भी समाज हित में कार्य करने चाहिए। इसके लिए चंदा एकत्रित किया जा सकता है। ऐसा करने से किसी एक पर भार भी नहीं पड़ेगा। जैसा उनको पता चला कि मकान न बनने पर ये परिवार धर्म परिवर्तन कर रहा था। ऐसा नहीं होना चाहिए। संस्था के प्रयास से संभव हुआ कि परिवार ने धर्म परिवर्तन नहीं किया। नर सेवा नारायण सेवा

वेदों और ग्रंथों में कहा गया है की नर सेवा ही नारायण सेवा होती है। इसे जीवन में उच्च माना गया है। किसी गरीब बेसहारा के लिए मकान बनाकर देना एक तरह की ईश्वर की सच्ची सेवा है। गुरु गोबिद सिंह ने भी यही उपदेश दिया था। धर्मों और संतों के दिखाए मार्ग पर चलकर हमें मानव कल्याण के कार्य करने चाहिए। ऐसी भावना हम सभी की होनी चाहिए। बाबा भीमराव आंबडेकर समानता का अधिकार दिया। शिक्षा मुफ्त होनी चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आवास योजना, स्वच्छ भारत, आयुष्मान योजना, उज्ज्वला योजना आदि लागू करके देश में गरीबों का जीवन परिवर्तन किया है। इसी दिशा में मुख्यमंत्री ने भी इन योजनाओं को लागू करके प्रदेश में ग़रीबों का किया। राज्यपाल ने संस्था को भविष्य में मदद करने की बात कही। गुरु नानक ने दिखाई राह : जगदीप सिंह

संत बाबा जगदीप सिंह ने राज्यपाल का अभिवादन व स्वागत किया। उन्होंने कहा की यह हमारे गुरु नानक देव की दिखाई हुई राह है। जिसमें हम इस तरह का कार्य कर रहे है। आने वाले समय में दस मकानों को बनाकर गरीब परिवार को दिए जाएंगे। यह तीसरा मकान है। इससे पूर्व कांसापुर, मिल्क सुखी में भी जरूरतमंद को मकान बनाकर दिया है। पूर्व जत्थेदार गुरबचन सिंह ने कहा यह बड़ी ही अच्छी शुरुआत है। इस तरह की सेवा का कार्य चलता रहना चाहिए। शिक्षा मंत्री की पांच लाख देने की घोषणा

शिक्षा मंत्री कंवरपाल ने भी इस तरह के सेवा कार्यों की सराहना की। संस्था को पांच लाख रुपये अनुदान राशि देने की भी घोषणा की । अनुदान देने वाले सभी सरपंचों व समाजसेवियों को राज्यपाल ने सम्मानित किया। राज्यपाल को ट्रस्ट के प्रधान बाबा जसदीप सिंह की ओर से सिरोपा भेंट कर सम्मानित किया। ये रहे मौजूद

यमुनानगर विधायक घनश्याम दास अरोड़ा, पूर्व विधायक साढ़ौरा बलवंत सिंह, उपायुक्त मुकुल कुमार, पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह बीडीपीओ आरडी साहनी, पंचायत अधिकारी सुशील मंगला, सचिव जसविदर व सरपंच संगठन के प्रधान लाल सिंह, रक्षपाल सिंह, नरेंद्र खेड़ी, सतपाल सिंह, नागपाल, मोहित इत्यादि उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी