यमुनानगर में अवैध कालोनी पर जिला योजनाकार ने चलाई जेसीबी मशीन

मंडेबर व जोड़ियां क्षेत्र में अवैध कालोनी में किए गए कई निर्माण को जिला नगर योजनाकार (डीटीपी) की टीम ने जेसीबी से तोड़ दिया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 20 Jan 2021 09:08 AM (IST) Updated:Wed, 20 Jan 2021 09:08 AM (IST)
यमुनानगर में अवैध कालोनी पर जिला योजनाकार ने चलाई जेसीबी मशीन
यमुनानगर में अवैध कालोनी पर जिला योजनाकार ने चलाई जेसीबी मशीन

जागरण संवाददाता, यमुनानगर : मंडेबर व जोड़ियां क्षेत्र में अवैध कालोनी में किए गए कई निर्माण को जिला नगर योजनाकार (डीटीपी) की टीम ने जेसीबी से तोड़ दिया। डीटीपी अमित मधोलिया ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि मंडेबर व जोड़ियां में कुछ लोगों ने अवैध कालोनियां काट दी है। जिसमें लोगों ने निर्माण कर लिए हैं। जिस पर कालोनी काटने वालों को नोटिस दिए गए। परंतु वह कालोनी से संबंधित कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। इसलिए मंगलवार को टीम जेसीबी के साथ मौके पर पहुंची और कालोनियों में किए गए अवैध निर्माण को तोड़ दिया।

इस दौरान टीम ने 14 एकड़ में बनी अवैध कालोनी में 47 नींव, एक प्रॉपर्टी डीलर का कार्यालय, दो दुकानों को तोड़ा गया। इस दौरान जगाधरी बीडीपीओ दिनेश कुमार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया था। थाना फर्कपुर एसएचओ पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। मौके पर एटीपी दिनेश सिंह व जेई मोहित समेत अन्य मौजूद रहे।

गुरु गोबिद सिंह के प्रकाशोत्सव पर हुई आनलाइन प्रतियोगिता

जासं, यमुनानगर : सरस्वती पब्लिक स्कूल (प्राइमरी) में मंगलवार को गुरु गोबिद सिंह के 353वें प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में विभिन्न आनलाइन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इनमें गुरु गोबिद सिंह के वचन लेखन प्रतियोगिता, शब्द गायन, गुरु गोबिद सिंह के जीवन से संबंधित कंघी, कलगी, निशान साहिब संबंधित क्राफ्ट, पोस्टर मेकिग प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। अध्यापकों ने विद्यार्थियों को वीडियो के माध्यम से गुरु गोबिद सिंह के जीवन एवं शिक्षाओं के बारे में बताया। प्रतियोगिताओं में सभी बच्चों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। शब्द गायन प्रतियोगिता में पांचवी कक्षा की छात्राओं ने सुंदर शब्दों में गुरु गोबिद सिंह के जीवन को प्रस्तुत किया। चौथी कक्षा के विद्यार्थियों ने पोस्टर बनाएं। विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के लिए स्कूल की ओर से उन्हें सहभागी प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।

chat bot
आपका साथी