घर-घर जाकर बांटे मास्क, वाहन चालकों को भी किया जागरूक

दैनिक जागरण के कोरोना से महाजंग अभियान के तहत श्री बालाजी ख

By JagranEdited By: Publish:Tue, 29 Sep 2020 05:34 AM (IST) Updated:Tue, 29 Sep 2020 05:34 AM (IST)
घर-घर जाकर बांटे मास्क, वाहन चालकों को भी किया जागरूक
घर-घर जाकर बांटे मास्क, वाहन चालकों को भी किया जागरूक

जागरण संवाददाता, यमुनानगर :

दैनिक जागरण के कोरोना से महाजंग अभियान के तहत श्री बालाजी खाटू श्याम सेवा समिति की ओर से रूप नगर कालोनी, बस स्टैंड जगाधरी, आरटीए कार्यालय व जगाधरी अस्पताल मार्ग पर मास्क वितरित किए। समिति के सदस्यों ने घर-घर जाकर मास्क दिए और बताया कि कोरोना से बचाव के लिए मास्क का प्रयोग जरूरी है। उन्होंने अपने सामने ही मास्क लगवाया। इस दौरान दुकानदारों व गली में आवागमन करने वाले वाहन चालकों को रोककर उनको मास्क दिए। इस दौरान समिति के प्रधान रणधीर गर्ग, उप प्रधान व रिटायर पुलिस अधिकारी रमेश वशिष्ठ, नरेश भोला, रिटायर पुलिस अधिकारी फूल चंद शर्मा, विजय वर्मा, आरपी गुप्ता, अशिश सिगला, बीडी गुप्ता, रिटायर पुलिस अधिकारी प्रीतम शर्मा, दीपक मंगल व बरखा राम ने अपने सहयोग की आहुति डाली। लोगों को जागरूक भी किया

रूप नगर में मास्क वितरण के बाद समिति के पदाधिकारियों ने पुराना एसडीएम कार्यालय की ओर कूच किया। यहां विभिन्न कार्यों के लिए आए लोगों को मास्क दिए। दुकानदारों व आमजन के अलावा अटल सेवा केंद्र पर आए पुरुषों, महिलाओं व बच्चों को मास्क दिए। जिस व्यक्ति को मास्क दिया गया, उसको इसके फायदों से अवगत कराया गया। उनको बताया गया कि दिन भर प्रयोग के बाद शाम को मास्क धोएं। उसके बाद प्रयोग करें। बिना मास्क के बाहर बिल्कुल न निकलें। यदि ऐसा किया तो प्रशासन की ओर से जुर्माना किया जा सकता है। वाहन चालकों को रोककर बांटे मास्क

पुराना एसडीएम कार्यालय में मास्क वितरण के बाद समिति के सदस्यों ने सिविल अस्पताल जगाधरी रोड पर मास्क वितरित किए। यहां दुकानदारों के साथ-साथ बिना मास्क आए ग्राहकों को भी मास्क दिए गए। उसके बाद जगाधरी बस स्टैंड पर पुलिस बूथ के पास मास्क वितरित किए। प्रधान रणधीर गर्ग व उप प्रधान रमेश वशिष्ठ ने कहा कि दैनिक जागरण की यह मुहिम सराहनीय है। इसके सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे। दैनिक जागरण की ओर से जनहित में समय-समय पर ऐसे कार्यक्रम किए जाते हैं।

chat bot
आपका साथी