लापरवाही से फैलती हैं दांतों की बीमारियां : डॉ. संगीत

जागरण संवाददाता, यमुनानगर : ओरल हेल्थ पखवाड़े के तहत स्वास्थ्य विभाग की ओर से गो¨बदपुरा में झोपटपट्टी में दंत चिकित्सा शिविर लगाया गया। पीएचसी हरनौली व वन स्टैप फोर ऑल की ओर से यह शिविर लगाया गया। शिविर में डॉ. संगीत व डॉ. राजेश ने बच्चों के मुंह व दांतों की जांच की। इस दौरान दांतों में होने वाली बीमारियों के बारे में भी जानकारी दी गई। साथ ही इन बीमारियों से बचने के उपाय बताए गए।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 19 Sep 2018 01:15 AM (IST) Updated:Wed, 19 Sep 2018 01:15 AM (IST)
लापरवाही से फैलती हैं दांतों की बीमारियां : डॉ. संगीत
लापरवाही से फैलती हैं दांतों की बीमारियां : डॉ. संगीत

जागरण संवाददाता, यमुनानगर : ओरल हेल्थ पखवाड़े के तहत स्वास्थ्य विभाग की ओर से गो¨बदपुरा में झोपटपट्टी में दंत चिकित्सा शिविर लगाया गया। पीएचसी हरनौली व वन स्टैप फोर ऑल की ओर से यह शिविर लगाया गया। शिविर में डॉ. संगीत व डॉ. राजेश ने बच्चों के मुंह व दांतों की जांच की। इस दौरान दांतों में होने वाली बीमारियों के बारे में भी जानकारी दी गई। साथ ही इन बीमारियों से बचने के उपाय बताए गए।

शिविर के दौरान टूथब्रश व टूथपेस्ट भी वितरित किए गए। साथ ही लोगों को धूम्रपान व नशे से होने वाले नुकसान के बारे में सचेत किया गया। डॉ. संगीत ने बताया कि आज के समय में दांतों की बीमारियां बढ़ रही है। इसके लिए जागरूकता जरूरी है। बच्चों को सुबह व शाम पेस्ट करना चाहिए। इससे काफी हद तक दांतों की बीमारी से बचा जा सकेगा।

chat bot
आपका साथी