नियमित हुई कॉलोनियों में जल्द शुरू होंगे विकास कार्य : त्यागी

भारतीय जनता पार्टी नेता व जिला कष्ट निवारण समिति के सदस्य राकेश त्यागी ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि निगम क्षेत्र की अधिकतर कालोनियों को सरकार द्वारा नियमित किया गया है। विकास कार्यों के लिए निगम ने एस्टीमेट या तो बना लिए गए हैं। इनमें जल्दी ही विकास कार्य शुरू हो जाएंगे।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 21 Nov 2018 05:59 PM (IST) Updated:Wed, 21 Nov 2018 10:50 PM (IST)
नियमित हुई कॉलोनियों में जल्द शुरू होंगे विकास कार्य : त्यागी
नियमित हुई कॉलोनियों में जल्द शुरू होंगे विकास कार्य : त्यागी

जागरण संवाददाता, यमुनानगर : भारतीय जनता पार्टी नेता व जिला कष्ट निवारण समिति के सदस्य राकेश त्यागी ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि निगम क्षेत्र की अधिकतर कालोनियों को सरकार द्वारा नियमित किया गया है। विकास कार्यों के लिए निगम ने एस्टीमेट या तो बना लिए गए हैं। इनमें जल्दी ही विकास कार्य शुरू हो जाएंगे।

उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में समान विकास करवाया जा रहा है। इससे पूर्व की सरकार ने तो इस क्षेत्र की ओर देखने का भी कष्ट नहीं किया था, विकास करवाने की तो बात दूर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक सूत्रीय कार्यक्रम सबका साथ सबका विकास पर चल रही हरियाणा सरकार विकास की दृष्टि से नए आयाम छू रही है। जिस विकास कार्य की घोषणा की जाती है उस पर तुरंत प्रभाव से कार्य शुरू किया जाता है। ऐसे में घोषणाएं केवल घोषणाएं बनकर न रह जाए। इस पर विशेष ध्यान दिया जाता है। जिले में तो सरकार द्वारा अभूतपूर्व विकास कार्य किए गए हैं, जिनमें मुख्य रूप से शहर के बाहर से बाइपास निकालना, कलानौर से पंचकूला तक के मार्ग को फार लाइन करना और अब कलानौर से कैल तक के मार्ग को भी फोर लेन करना। त्यागी का कहना है कि जल्द ही प्रदेश में मेयर पद के लिए चुनाव होंगे और इस बारे में जल्द ही घोषणा की जाएगी।

chat bot
आपका साथी