तिगरा गांव में हुआ विकास, सरकार से मिला अवार्ड, ग्रामीणों में सद्भावना

दो हजार की आबादी के तिगरा गांव में न केवल विकास के कार्य है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 14 Jun 2021 07:45 AM (IST) Updated:Mon, 14 Jun 2021 07:45 AM (IST)
तिगरा गांव में हुआ विकास, सरकार से मिला अवार्ड, ग्रामीणों में सद्भावना
तिगरा गांव में हुआ विकास, सरकार से मिला अवार्ड, ग्रामीणों में सद्भावना

जागरण संवाददाता, यमुनानगर : दो हजार की आबादी के तिगरा गांव में न केवल विकास के कार्य हुए, बल्कि आपसी भाइचारे व सद्भावना का माहौल है। साक्षरता दर 90 प्रतिशत से अधिक है। युवाओं में सेना में भर्ती होने का काफी जोश है। वर्तमान में 40 युवा देश की सेवा कर रहे हैं। लोगों में विवाद होने पर पंचायत सामाजिक स्तर पर निपटाने का प्रयास करती है। गांव में हुए बड़े विवाद को सरपंच ओमलता ने सामाजिक तौर पर निपटाया। गांव में शांति व सद्भावना कायम होने पर ग्रामीणों का पंचायत को प्रोत्साहन मिला। गत कार्यकाल में करोड़ों रुपये के विकास कार्य हुए। पानी निकासी का प्रबंध किया गया व गलियां पक्की कराई। तीन भाइयों के बसाने पर नाम पड़ा तिगरा

गांव की सरपंच के पति नरेंद्र राणा ने बताया कि तिगरा गांव को उत्तर प्रदेश के टाबर से तीन भाइयों ने बसाया था। वह अपने साथ विभिन्न कार्यों में कुशल लोगों को लेकर आए थे। इसलिए यहां विभिन्न वर्गों के लोग रह रहे हैं। सभी आपसी प्रेम व सद्भावना के साथ रह रहे हैं। समय के साथ ग्रामीण लगातार विकास की राह पर हैं। ग्रामीण व्यापार, शिक्षा, सेना, राजनीति में प्रतिभा दिखा रहे हैं। विकास से पंचायत को मिला चार स्टार पुरस्कार

विकास कार्यों के दम पर सरकार से गत पंचायत को चार स्टार पुरस्कार मिला है। जो सरपंच ओमलता को तत्कालीन कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने वर्ष 2019 में पंचकूला में आयोजित कार्यक्रम में भेंट किया। मैरिज पैलेस बनाने के लिए पंचायत ने दो एकड़ भूमि रिजर्व की है। ताकि ग्रामीणों को सामाजिक कार्यक्रम, विवाह करने में परेशानी न आए। फोटो: 12

आमदन बढ़ाने के लिए बनाई दुकानें : ओमलता

निवर्तमान सरपंच ओमलता ने बताया कि उनके कार्यकाल में पंचायत ने गांव में करीब एक करोड़ रुपये विकास कार्य करवाए हैं। जिनमें गलियों को पक्का करना, एससी, बीसी चौपाल का निर्माण, श्मशान घाट व कब्रिस्तान का सुधारीकरण व पानी निकासी की व्यवस्था करना प्रमुख हैं। पंचायत की आमदनी के साधन सीमित थे। इसे बढ़ाने के लिए 12 दुकानों का निर्माण कराया गया। गांव में दो समुदायों के बीच हुए विवाद को गांव के मौजिज आदमियों के सुलझाया। अब गांव में अमन व शांति है। जरूरतमंद परिवारों को सरकारी योजना से प्लाट दिलाए जाने पर वह आशियाना बनाकर रह रहे हैं। फोटो: 13

सभी को हुआ फायदा : विकास

ग्रामीण विकास राणा ने कहा कि सरकार से विकास कार्यों के लिए मिली ग्रांट को गत पंचायत से योजनाबद्ध तरीके से खर्च किया। जिसका लाभ सभी ग्रामीणों को मिल रहा है। विकास के साथ सामाजिक सद्भावना के लिए भी पंचायत ने प्रयास किए हैं। फोटो: 14

जिम से युवाओं को फायदा : दुष्यंत

ग्रामीण दुष्यंत ने बताया कि युवाओं के विकास को मद्देनजर रखकर गत पंचायत ने काफी विकास कार्य कराए हैं। जिम व स्टेडियम में नए ट्रैक का निर्माण पंचायत ने कराया। इससे पूरे गांव के युवाओं को लाभ मिल रहा है। महिलाओं व युवतियों के लिए अलग से समय निर्धारण किया हुआ है। इससे युवाओं का रुझान खेलों की ओर बढ़ रहा है।

chat bot
आपका साथी