डेंगू का डंक हुआ तेज, एक दिन में मिले दस नए मरीज

डेंगू के केस लगातार बढ़ रहे हैं। जिससे लोगों में दहशत बनी हुई है। मंगलवार को एक दिन में दस नए मरीज मिले हैं। अब जिले में मरीजों की संख्या बढ़कर 52 पर पहुंच चुकी है। लगातार बढ़ रहे केसों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने तीन दिन का विशेष चेकिग अभियान भी चलाया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 13 Oct 2021 07:40 AM (IST) Updated:Wed, 13 Oct 2021 07:40 AM (IST)
डेंगू का डंक हुआ तेज, एक दिन में मिले दस नए मरीज
डेंगू का डंक हुआ तेज, एक दिन में मिले दस नए मरीज

जागरण संवाददाता, यमुनानगर :

डेंगू के केस लगातार बढ़ रहे हैं। जिससे लोगों में दहशत बनी हुई है। मंगलवार को एक दिन में दस नए मरीज मिले हैं। अब जिले में मरीजों की संख्या बढ़कर 52 पर पहुंच चुकी है। लगातार बढ़ रहे केसों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने तीन दिन का विशेष चेकिग अभियान भी चलाया। जिसमें उन क्षेत्रों में जाकर जांच की गई, जहां पर मरीज मिले थे। 12 हजार 303 घरों की जांच की गई। जिसमें 668 घरों में लारवा मिला है। इनको नोटिस दिए गए हैं। इसके साथ ही यहां पर फोगिग के लिए नगर निगम व पंचायत विभाग को भी पत्र लिखा गया है। हालांकि काफी मरीज निजी अस्पतालों में भी दाखिल है। जो निजी लैब से जांच कराकर चिकित्सकों से इलाज करा रहे हैं। कोरोना अभी पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ है। इसके साथ ही अब डेंगू की वजह से दहशत फैली हुई है। सितंबर माह से लगातार डेंगू के मरीज बढ़ रहे हैं। अक्टूबर माह में रिकार्ड मरीज मिले हैं। अब तक स्वास्थ्य विभाग 800 सैंपल ले चुका है। जिसमें से 52 मरीज डेंगू के मिले हैं। अभी 90 सैंपलों की रिपोर्ट लंबित है। यहां पर मिले नए मरीज :

दो मरीज प्रतापनगर, एक-एक मरीज सरस्वतीनगर, बिलासपुर, साढौरा से मिले हैं। चार मरीज जगाधरी व यमुनानगर के शहरी क्षेत्र से मिले हैं। यहां पर स्वास्थ्य विभाग की टीम घर-घर जाकर लोगों की जांच कर रही है। यदि किसी में संदिग्ध लक्षण दिख रहे हैं, तो उनकी जांच कराई जा रही है। स्वास्थ्य विभाग डेंगू के लिए एलाइजा टेस्ट करा रहा है। इसकी रिपोर्ट को ही स्वास्थ्य विभाग सही मानता है। हालांकि निजी लैब से भी लोग डेंगू की जांच करा रहे हैं। वहां पर किटों के जरिए जांच की जाती है। जिसका रिजल्ट स्वास्थ्य विभाग सही नहीं मानता है। घरों में पनप रहा डेंगू का लारवा :

स्वास्थ्य विभाग अब तक करीब दो लाख घरों का सर्वे कर चुका है। इसमें चार हजार 718 घरों में डेंगू का लारवा मिला है। इन्हें नोटिस दिए गए हैं। तीन दिन का विशेष अभियान भी चलाया गया। जिसमें 50 बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारियों की टीम बनाई गई और उन क्षेत्रों में भेजी गई। जहां पर डेंगू के मरीज अधिक मिले हैं। यहां पर टीम ने 6623 कूलरों की जांच की। जिसमें 275 में लारवा मिला। 9243 टंकियों की जांच की गई। जिसमें 47 में लारवा मिला। 9233 कंटेनरों की जांच की गई। इसमें 165 में लारवा मिला है। इसके अलावा 9184 स्थानों की जांच की गई। वहां 181 जगहों पर लारवा मिला है। यह स्थिति मलेरिया व डेंगू की : वर्ष - मलेरिया - डेंगू 2016 -508 - 65 2017 -266 - 70 2018 -97 - 42 2019 - 21 - 51 2020 - 03 - 42 2021 - 04 - 52 घरों में सफाई रखना जरूरी : जिला मलेरिया अधिकारी डा. वागीश गुटैन का कहना है कि डेंगू से बचाव के लिए लोगों को जागरूक होना होगा। सर्वे में लोगों के घरों में ही कूलरों व गमलों में डेंगू का लारवा मिला है। लगातार लोगों से यही अपील की जा रही है कि वह अपने घरों में सप्ताह में कम से कम एक बार ड्राइ डे मनाए और उन जगहों पर अच्छी तरह से साफ सफाई करें। जहां पर पानी एकत्र होता है।

chat bot
आपका साथी