पुत्रवधु ने बहन के साथ मिलकर सास को पीटा

सास ने पुत्रवधु पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि पुत्रवधु ने घर में लगे सीसीटीवी कैमरे तोड़ डाले।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 13 Oct 2021 05:14 PM (IST) Updated:Wed, 13 Oct 2021 05:14 PM (IST)
पुत्रवधु ने बहन के साथ मिलकर सास को पीटा
पुत्रवधु ने बहन के साथ मिलकर सास को पीटा

जागरण संवाददाता, यमुनानगर : सास ने पुत्रवधु पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि पुत्रवधु ने घर में लगे सीसीटीवी कैमरे तोड़ डाले। विरोध करने पर उसे पीटा और पेचकस से वार कर घायल कर दिया। गांधीनगर थाना पुलिस ने मामले में केस दर्ज किया है।

पुलिस को दी शिकायत के मुताबिक, मार्डन कालोनी निवासी वीना धीमान के बेटे सुमित ने वर्ष 2012 में भारत सेवक नगर निवासी तराना सक्सेना के साथ प्रेम विवाह किया था। बाद में दोनों परिवारों ने भी इस पर सहमति दे दी थी। बेटे के पास इस शादी से दो बेटियां हैं। अब बेटे व पुत्रवधु में आपसी मनमुटाव रहने लगा। जिस वजह से उन्होंने अपने बेटे सुमित को अलग कर दिया था। इसके बाद से ही बेटा सुमित अपनी पत्नी के साथ मकान के अलग हिस्से में रहने लगा। इसके बावजूद दोनों में झगड़े होते रहे। जिस पर सुमित छह माह से उससे अलग रहने लगा। बाद में ताराना ने सुमित व उसके परिवार के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज करा दिया। यह मामला कोर्ट में विचाराधीन है। 24 सितंबर को वीना घर से बाहर गई थी। जब वह वापस लौटी, तो तराना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे तोड़ रही थी। इस पर उसे रोका, तो वह गाली गलौज करने लगी और पेचकस से वीना पर वार कर दिया। जिससे वह घायल हो गई। बाद में आरोपित तराना की बहन रिशु भी वहां पर आ गई। आरोप है कि दोनों ने उसे पीटा और घर में घुसकर तोड़फोड़ की। बाद में जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गई थी।

chat bot
आपका साथी