कोरोना से डरे बिना जो दे रहे फर्ज को अंजाम दैनिक जागरण उनका करेगा सम्मान

कोरोना की दहशत से जब अपनो ने भी दूरी बना ली तब इंसानियत की मिसाल दे हुए देवदूतों ने जान जोखिम में डाल कर सेवाएं दी।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 04 Aug 2021 06:30 PM (IST) Updated:Wed, 04 Aug 2021 06:30 PM (IST)
कोरोना से डरे बिना जो दे रहे फर्ज को अंजाम दैनिक जागरण उनका करेगा सम्मान
कोरोना से डरे बिना जो दे रहे फर्ज को अंजाम दैनिक जागरण उनका करेगा सम्मान

जागरण संवाददाता, यमुनानगर : कोरोना की दहशत से जब अपनो ने भी दूरी बना ली, तब इंसानियत की मिसाल दे हुए देवदूतों ने जान जोखिम में डाल कर सेवाएं दी। उन्होंने अपने फर्ज को बखूबी निभाया। उनकी कर्तव्य पालना व समाज सेवा की भावना को दैनिक जागरण ने सम्मानित करने का मंच दिया। जिसके बारे जिलेवासियों में उत्सुकता दिनोंदिन बढ़ रही है। इसके लिए आनलाइन व आफलाइन आवेदन किए जा रहे हैं। जो 12 अगस्त तक किए जा सकते हैं। चेहरे अनजाने थे, लेकिन भाव अपनेपन का था। खाद्य सामग्री से लेकर हर तरह की मदद को तत्पर रहे। जो जहां था, उसी क्षेत्र में मोर्चा संभाल कोरोना से लड़ने में जुट गया। इनके इस प्रयास ने न केवल बीमारी के फैलाव को रुकने पर मजबूर किया बल्कि पीड़ितों को कोरोना के कहर से बचाया भी। ऐसे ही कोरोना योद्धाओं को सम्मानित करने के लिए दैनिक जागरण सम्मान समारोह आयोजित कर रहा है। इससे समाजसेवियों में एक नई ऊर्जा आयी है। करीब दो साल कोरोना महामारी के विपत्ति की मार झेलने के बाद सामाजिक सरोकार से जुड़े ताना-बाना, रिश्ते-नाते और आर्थिक स्थिति क्षिन्न-भिन्न हो गयी है। व्यक्ति केवल एकल परिवार तक ही सीमित रह गया है। आर्थिक तंगी के चलते मानव अपने पड़ोसी से भी मतलब नहीं रखना चाहता है। कोरोना महामारी ने तो दिलों की दूरियां बढ़ा दी हैं। बीमारी के कारण हालत ऐसे हो गए कि मौत होने पर भी लोग दरवाजे पर जाने से कतराने लगें हैं। फोटो : 24

मिशन के मिलेगी नई ऊर्जा

ओरियंटल इंजीनियरिग कंपनी के संचालक रमन सलूजा ने कहा ऐसे विपत्ति काल में समाज से जुड़े पुलिस, चिकित्सक, पत्रकार, सफाईकर्मी, पैरामेडिकल स्टाफ आदि कार्यकर्ताओ ने जिस तरह से अपनी जान को जोखित में डालते हुए मानवता की सेवा की है वह काबिले तारिफ है। ऐसे में इन लोगो का सम्मान करना हमारी जिम्मेदारी व दायितव है। सम्मान से लोगों में उत्साह बढ़ता है। वह नई उर्जा के साथ अपने मिशन में लग जाता है। सम्मान समारोह के आयोजन के लिए मैं ओरियंटल इंजीनियरिग कंपनी की ओर से हृदय से दैनिक जागरण को धन्यवाद देता हूं।

ये हैं सहभागी

दैनिक जागरण के मेरठ फाइन, स्वामी विवेकानंद मल्टी स्पेशिलिटी हास्पिटल, निर्मल हास्पिटल, पोलीप्लास्टिक इंडस्ट्रीज, जमना ऑटो इंडस्ट्री, शिव शंकर हौंडा, ओरिएंटल इंजीनियरिग, चेतन्य कैरियर कंसल्टेंट्स, कंबोज हार्ट सेंटर, संत निश्चल सिंह पब्लिक स्कूल, कंबोज हार्ट सेंटर, रमनदीप ट्रेडिग हाउस है। हमारे वेन्यू पार्टनर के रूप में गुरु नानक ग‌र्ल्स कालेज, यमुनानगर तथा 13 फूडीज खानपान पार्टनर के रूप में सहभागी है।

chat bot
आपका साथी