सड़क किनारे खड़े ट्राले में टकराई बाइक, युवक की मौत

रणजीतपुर-कपालमाोचन मार्ग पर गुर्जर धर्मशाला के पास खड़े ट्राले में पीछे से बाइक टकरा गई। जिसमें बाइक सवार 40 वर्षीय राजबीर की मौत हो गई। जबकि उसका साथी घायल हो गया। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायल को अस्पताल में दाखिल कराया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 20 Oct 2021 07:55 AM (IST) Updated:Wed, 20 Oct 2021 07:55 AM (IST)
सड़क किनारे खड़े ट्राले में टकराई बाइक, युवक की मौत
सड़क किनारे खड़े ट्राले में टकराई बाइक, युवक की मौत

संवाद सहयोगी, बिलासपुर : रणजीतपुर-कपालमाोचन मार्ग पर गुर्जर धर्मशाला के पास खड़े ट्राले में पीछे से बाइक टकरा गई। जिसमें बाइक सवार 40 वर्षीय राजबीर की मौत हो गई। जबकि उसका साथी घायल हो गया। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायल को अस्पताल में दाखिल कराया।

गांव सलेमपुर कोही निवासी राजबीर बाइक पर अपने साथी गांव काठवाला निवासी जोगिद्र के साथ बिलासपुर से रणजीतपुर की ओर जा रहा है। जब वह कपालमोचन में गुर्जर धर्मशाला के पास पहुंचे, तो सामने से आ रहे ट्रक को बचाने की कोशिश में वह सड़क किनारे खड़े ट्राले से टकरा गए। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को अस्पताल में दाखिल कराया गया। जहां राजबीर की मौत हो गई। जबकि जोगिद्र की हालत गंभीर बनी हुई है। जागरण संवाददाता, यमुनानगर :

बस चालक की मनमानी का खामियाजा पांच मजूदरों को भुगतना पड़ा। बिहारीगंज से उनको यमुनानगर छोड़ने बी बजाय रोहतक ले जाकर छोड़ दिया। बाद में भारतीय किसान संघ के प्रदेश महामंत्री रामबीर सिंह चौहान के हस्तक्षेप के बाद वहां के पदाधिकारियों ने इन मजदूरों की आर्थिक मदद की। इन मजदूरों को खेती कार्यों के लिए यमुनानगर के गांव उन्हेड़ी में पहुंचना था।

भाकिसं के प्रदेश महामंत्री रामबीर सिंह चौहान ने बताया कि बिहारीगंज से मजदूरों को उनके फार्म हाउस पर पहुंचना था। इनमें राजा, कुंदन, राम शरण, बबलू, सुरेश, राजू व अशोक शामिल हैं। बिहारीगंज से उन्होंने बस पकड़ी। कंडक्टर ने टिकट भी यमुनानगर के लिए दी। लेकिन उनको यमुनानगर नहीं छोड़ा। बल्कि रोहतक जाकर छोड़ दिया। हालांकि मजदूर बार-बार कहते रहे, लेकिन बस चालक ने एक न सुनीं। रोहतक पहुंचकर उन्होंने फोन किया। क्योंकि उनके पास इतने पैसे नहीं थे कि वह रोहतक से यमुनानगर आ सकें। उसके बाद रामबीर चौहान ने क्षेत्र के भाकिसं पदाधिकारियों से संपर्क किया। रामबीर का कहना है कि बिहार से आने वाले मजदूरों का शोषण हो रहा है। बस चालक उनको गुमराह करते हैं। सरकार को इस बारे संज्ञान लेना चाहिए। ऐसे बस चालकों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए।

chat bot
आपका साथी