वैक्सीनेशन सेंटर पर उमड़ी लोगों की भीड़, अव्यवस्था से लोग रहे परेशान

45 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को वैक्सीन लगाने के लिए कस्बा के जाट नगर में भ्लोगों की भीड़ लगी थी।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 06 May 2021 08:00 AM (IST) Updated:Thu, 06 May 2021 08:00 AM (IST)
वैक्सीनेशन सेंटर पर उमड़ी लोगों की भीड़, अव्यवस्था से लोग रहे परेशान
वैक्सीनेशन सेंटर पर उमड़ी लोगों की भीड़, अव्यवस्था से लोग रहे परेशान

संवाद सहयोगी, रादौर: 45 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को वैक्सीन लगाने के लिए कस्बा के जाट नगर में बनाए गए वैक्सीनेशन सेंटर पर अव्यवस्था का आलम रहा। जिस कारण लोगों की भीड़ एक दम से वैक्सीनेशन सेंटर पर उमड़ पड़ी। इतनी भीड़ से किसी को भी कोरोना संक्रमण अपनी चपेट में ले सकता है। मामले की सूचना थाना रादौर पुलिस को दी गई। पुलिस कर्मचारी मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित करवाया। भीड़ को देखते हुए कुछ लोग तो वहां से वैक्सीनेशन लगवाए बिना ही वापस लौट आए।

वैक्सीन लगवाने पहुंचे अमरेश कौर, शिवदयाल, कमला देवी, कौशल्या, बीर सिंह, सुनीता, रणजीत ने बताया कि कई दिनों बाद 45 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को वैक्सीन लगाने के लिए जाट नगर में विभाग की ओर से सेंटर बनाया गया था। जो लोग घंटों से इंतजार में बैठे थे उन्हें पहले वैक्सीन लगाने की बजाय बाद में आए लोगों को वैक्सीन लगवाने के लिए अंदर भेज दिया गया। जिसका कुछ लोगों ने विरोध किया। व्यवस्था की कमी के कारण वहां पर काफी भीड़ भी हो गई। जिससे शारीरिक दूरी की धज्जियां उड़ी। ऐसे में विभाग का यह निर्णय गलत साबित हुआ। विभाग को चाहिए था कि यह कार्य किसी सुविधाजनक बड़े सार्वजनिक स्थान पर होना चाहिए था और व्यवस्था बनाएं रखने के लिए पहले से ही पुलिस कर्मचारियों की नियुक्ति की जानी चाहिए थी। इतनी भीड़ का अंदाजा नहीं था : विजय परमार

एसएमओ डा. विजय परमार ने बताया कि कई दिनों बाद 45 वर्ष से अधिक आयु के लोगो को वैक्सीन लगाने का कार्य किया गया था। वहीं शुरूआत में लोगों ने वैक्सीन नहीं लगवाई। लेकिन अब जैसे-जैसे स्थिति बिगड़ रही है लोग वैक्सीन लगवाने के प्रति खुद ही जागरूक हो रहे हैं। बुधवार को 18 से 44 व 45 से अधिक दोनों वर्ग को वैक्सीन लगाई जानी थी। स्वास्थ्य केंद्र पर भीड़ न हो इसलिए दूसरा सेंटर बनाने का निर्णय लिया गया था। उम्मीद नहीं थी कि अचानक इतने लोग आ जाएंगा। दोबारा इस प्रकार की व्यवस्था पर पहले से ध्यान दिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी