छेड़छाड़ के आरोप में प्रॉपर्टी डीलर को पीटने के मामले में दोनों पक्षों पर केस

छेड़छाड़ के आरोप में पीटे गए प्रोपर्टी डीलर सुखदेव सिंह गुजराल व उनके बेटे पर केस दर्ज कर लिया गया। वहीं उनकी शिकायत पर आरोप लगाने वाली युवती व उनके परिवार के ही चार अन्य पर केस दर्ज हुआ है। शहर यमुनानगर के कार्यवाहक थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि अभी इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। आरोपित सुखदेव सिंह भी एडमिट है। आगे जांच की जा रही है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 19 Feb 2020 06:52 AM (IST) Updated:Wed, 19 Feb 2020 06:52 AM (IST)
छेड़छाड़ के आरोप में प्रॉपर्टी डीलर को पीटने के मामले में दोनों पक्षों पर केस
छेड़छाड़ के आरोप में प्रॉपर्टी डीलर को पीटने के मामले में दोनों पक्षों पर केस

जागरण संवाददाता, यमुनानगर :

गोबिदपुरा रोड पर मॉडल टाउन में युवती से छेड़छाड़ के आरोप में पीटे गए प्रॉपर्टी डीलर सुखदेव सिंह गुजराल व उनके बेटे पर केस दर्ज कर लिया गया। वहीं उनकी शिकायत पर आरोप लगाने वाली युवती व उनके परिवार के ही चार अन्य पर केस दर्ज हुआ है। शहर यमुनानगर के कार्यवाहक थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि अभी इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। यह है मामला :

युवती ने बताया कि वह शाम को अपनी छत पर थीं। वहां पर सुखदेव सिंह गुजराल का बेटा खड़ा था। वह पहले भी उनके साथ बदतमीजी कर चुका था। उस समय उन्होंने नजरदांज कर दिया। बाद में सुखदेव सिंह गुजराल आया। वह गंदे इशारे करने लगा। नीचे आकर आरोपित को कहा कि यह सब आपको शोभा नहीं देता, तो वह और अधिक बदतमीजी करने लगा। धमकी दी कि वह उसका कुछ नहीं बिगाड़ सकती। इस पर आरोपित ने उसे पकड़ लिया और छेड़खानी करने लगा। शोर मचाने पर आसपास के लोग एकत्र हो गए। उन्होंने आरोपित सुखदेव को पकड़ लिया और उसकी धुनाई कर दी। किसी तरह से वह भागकर पास के ही एक मकान में घुस गया। वहां से पुलिस उसे निकालकर लाई। वहीं इस मामले में सुखदेव सिंह गुजराल की ओर से भी शिकायत दी गई। उन्होंने शिकायत में कहा कि जिस युवती ने उन पर आरोप लगाया है। उनके साथ प्रॉपर्टी का विवाद चल रहा है। इसके कई केस भी चल रहे हैं। आरोपितों से उन्होंने एक दुकान खरीदी थी। जिस पर कार्य चल रहा था। सोमवार को वह दुकान पर कार्य देखने के लिए गया। इस दौरान युवती ने उनके साथ झगड़ा करना शुरू कर दिया। देखते ही देखते उनके परिवार के अन्य लोग आ गए। उनके पैसे छीन व तीन तोले सोने की चेन व अन्य कागजात भी छीन लिए। विरोध करने पर उन्हें बुरी तरह से पीटा।

chat bot
आपका साथी