कोरोना वायरस से लड़ने के साथ आत्मनिर्भर बन रहा देश: घनश्याम

विधायक घनश्याम अरोड़ा ने अपने कार्यालय में पत्रकारवार्ता में कहें। उन्होंने कहा कि एमएसएमई के कल्याण के लिए 16 योजनाएं बनाई गई।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 13 Jul 2020 05:08 AM (IST) Updated:Mon, 13 Jul 2020 06:14 AM (IST)
कोरोना वायरस से लड़ने के साथ आत्मनिर्भर बन रहा देश: घनश्याम
कोरोना वायरस से लड़ने के साथ आत्मनिर्भर बन रहा देश: घनश्याम

जागरण संवाददाता, यमुनानगर :

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आत्मनिर्भर भारत अभियान कोरोना महामारी के संकट से लड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। यह बात विधायक घनश्याम अरोड़ा ने अपने कार्यालय में पत्रकारवार्ता में कहे। उन्होंने कहा कि एमएसएमई के कल्याण के लिए 16 योजनाएं बनाई गई। आत्मनिर्भर भारत के तहत गरीब, दलित, श्रमिक व किसान के विकास के लिए कदम उठाए। प्रधानमंत्री मोदी के आह्वान पर वोकल फार लोकल व मेक इट ग्लोबल का अभियान देश को आत्मनिर्भर बनाएगा। प्रधानमंत्री ने 12 मई को 20 लाख करोड़ रुपए से अधिक की आत्मनिर्भर भारत पैकेज की घोषणा की। लोकल को बढ़ावा देने के लिए ग्लोबल टेंडर पर रोक लगाकर 200 करोड़ के लिमिट तय की गई। अंतरिक्ष अभियान में भी निजी निवेश को बढ़ावा देने व निजी क्षेत्र के लिए भविष्य का मार्ग खोलने हेतु सात अरब डालर का निवेश तय किया। भारतीय राष्ट्रीय अंतरिक्ष संवर्धन प्राधिकरण केंद्र नामक नया बोर्ड गठित किया। इस दौरान भाजपा प्रदेश सहप्रवक्ता भारत भूषण जूयाल, जिला मीडिया प्रभारी सुमीत गुप्ता व आइटी सेल से आदित्य चावला मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी