जगाधरी झंडा चौक व पत्थरों वाला बाजार की निगम कर्मियों ने की सफाई

नगर निगम द्वारा चलाए जा रहे 100 दिन स्वच्छता के विशेष सफाई अभियान के तहत सार्वजनिक स्थानों की सफाई की जा रही है। निगम के सौ कर्मचारियों ने लगभग तीन घंटे तक सफाई कर जगाधरी के झंडा चौक पत्थरों वाला बाजार व स्कूल रोड की सफाई कर चकाचक किया। कर्मचारियों ने खेड़ा बाजार के साथ आसपास लगते मार्गों व क्षेत्र की कई सड़कों को चकाचक किया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Oct 2021 08:01 AM (IST) Updated:Fri, 22 Oct 2021 08:01 AM (IST)
जगाधरी झंडा चौक व पत्थरों वाला बाजार की निगम कर्मियों ने की सफाई
जगाधरी झंडा चौक व पत्थरों वाला बाजार की निगम कर्मियों ने की सफाई

जागरण संवाददाता, यमुनानगर : नगर निगम द्वारा चलाए जा रहे 100 दिन स्वच्छता के विशेष सफाई अभियान के तहत सार्वजनिक स्थानों की सफाई की जा रही है। निगम के सौ कर्मचारियों ने लगभग तीन घंटे तक सफाई कर जगाधरी के झंडा चौक, पत्थरों वाला बाजार व स्कूल रोड की सफाई कर चकाचक किया। कर्मचारियों ने खेड़ा बाजार के साथ आसपास लगते मार्गों व क्षेत्र की कई सड़कों को चकाचक किया।

नगर निगम मेयर मदन चौहान व आयुक्त अजय सिंह तोमर के निर्देशानुसार निगम की ओर से 100 दिन स्वच्छता के विशेष अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान 28 अक्तूबर तक चलाया जाएगा। अभियान के तहत वीरवार सुबह करीब छह बजे निगम के मुख्य सफाई निरीक्षक हरजीत सिंह के नेतृत्व में 100 कर्मचारी जगाधरी झंडा चौक पर पहुंचे। निगम अधिकारियों ने पहले कर्मचारियों की ड्यूटियां लगाकर टीमें बनाई। सफाई निरीक्षक अमित कांबोज, प्रदीप दहिया, बिट्टू, सतबीर, फूल सिंह, सचिन कांबोज, कृष्ण कुमार, सुमित बेंस की देखरेख में कर्मचारियों ने झंडा चौक व पत्थरों वाला बाजार में सड़क व दोनों तरफ किनारों की गहनता से सफाई की। नालियों में फंसी गंदगी को निकालकर साफ किया गया। निगम कर्मियों ने इस दौरान पत्थरों वाला बाला, स्कूल रोड के आसपास की कालोनियों व सड़कों की भी सफाई की। सफाई के बाद निकले कचरे को निगम कर्मियों ने ट्रैक्टर ट्राली के माध्यम से कचरा निस्तारण प्लांट में पहुंचाया। सफाई के दौरान जब दुकानदार बाजार पहुंचे तो उन्होंने निगम कर्मियों का बाजार को चकाचक करने पर आभार जताया। सफाई अभियान के तहत 28 अक्तूबर को संतपुरा गुरुद्वारा से एमएलएन कालेज तक सफाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी