डेंगू की रोकथाम को फोगिग में जुटे निगम कर्मचारी

डेंगू की रोकथाम को लेकर नगर निगम कर्मियों द्वारा जहां रोजाना दो शिफ्ट में फोगिग की जा रही है। वहीं शहर में जमा पानी को साफ किया जा रहा है। प्रयास है कि डेंगू फैलाने वाले मच्छर को पनपने से भी रोका जा सके। जोन नंबर एक (वार्ड नंबर एक से 11 तक) में मुख्य सफाई निरीक्षक हरजीत सिंह व जोन नंबर दो (वार्ड नंबर 12 से 22 तक) मुख्य सफाई निरीक्षक सुरेंद्र चोपड़ा के नेतृत्व में टीमें गठित की गई।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Oct 2021 08:00 AM (IST) Updated:Sat, 16 Oct 2021 08:00 AM (IST)
डेंगू की रोकथाम को फोगिग में जुटे निगम कर्मचारी
डेंगू की रोकथाम को फोगिग में जुटे निगम कर्मचारी

जागरण संवाददाता, यमुनानगर : डेंगू की रोकथाम को लेकर नगर निगम कर्मियों द्वारा जहां रोजाना दो शिफ्ट में फोगिग की जा रही है। वहीं, शहर में जमा पानी को साफ किया जा रहा है। प्रयास है कि डेंगू फैलाने वाले मच्छर को पनपने से भी रोका जा सके।

जोन नंबर एक (वार्ड नंबर एक से 11 तक) में मुख्य सफाई निरीक्षक हरजीत सिंह व जोन नंबर दो (वार्ड नंबर 12 से 22 तक) मुख्य सफाई निरीक्षक सुरेंद्र चोपड़ा के नेतृत्व में टीमें गठित की गई। इस दौरान सफाई निरीक्षक अमित कांबोज, प्रदीप दहिया, बिट्टू, सतबीर, फूल सिंह, सचिन कांबोज, कृष्ण कुमार, सुमित बेंस की देखरेख में बनाई गई टीमों ने दोगुनी गति से फोगिग शुरू की गई। अब निगम की ओर से सुबह छह बजे से दोपहर बाद दो बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर बाद दो बजे से रात दस बजे तक फोगिग की जा रही है। इसके अलावा जीवन दीप संस्था द्वारा भी दो मशीनों से शहर में फोगिग करवाई जा रही है।

निकाला जा रहाखाली स्थानों पर जमा पानी

फोगिग के साथ नगर निगम कर्मी शहर में खाली स्थानों पर जमा पानी को भी साफ कर रहे है। जिन स्थानों पर पानी रुका हुआ है। उसकी निकासी कर साफ किया जा रहा है। इसके अलावा जिन स्थानों से पानी निकालना मुश्किल हो, वहां पर तेल व दवाई डाली जा रही है। ताकि वहां पर मच्छर न पनप सके। निगमायुक्त अजय सिंह तोमर ने शहरवासियों से भी अपील की है कि वे अपने आसपास पानी जमा न होना दे। जहां पानी जमा है। वहां पर तेल डाल दें। घर में रखे कूलर का पानी रोजाना बदलते रहे। घरों की छतों पर रखे सामान में भी अधिक देर तक पानी न जमा होने दे। ताकि उसमें मच्छर न पनप सके। उन्होंने बताया कि शहरवासी फोगिग के लिए नगर निगम के हेल्पलाइन नंबर 9595130130 पर संपर्क कर फोगिग करवा सकते है।

वर्जन

डेंगू की रोकथाम के लिए नगर निगम प्रयासरत है। निगम की ओर से रोजाना फोगिग की जा रही है। जिन स्थानों पर पानी रुका हुआ है। वहां से पानी निकाला जा रहा है। शहर वासी भी इसमें सहयोग करें और अपने आसपास पानी जमा न होने दें।

अजय सिंह तोमर, निगमायुक्त।

chat bot
आपका साथी