कोरोना ने थामा सहारनपुर जाने वाली 22 बसों का पहिया

यमुनानगर कोरोना संक्रमण ने जिला से सहारनपुर जाने वाली हरियाणा रोडवेज बसों पर ब्रेक लगा दिया है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 13 May 2021 07:47 AM (IST) Updated:Thu, 13 May 2021 07:47 AM (IST)
कोरोना ने थामा सहारनपुर जाने वाली 22 बसों का पहिया
कोरोना ने थामा सहारनपुर जाने वाली 22 बसों का पहिया

जागरण संवाददाता, यमुनानगर कोरोना संक्रमण ने जिला से सहारनपुर जाने वाली हरियाणा रोडवेज की बसों के पहिये भी थाम दिए हैं। संक्रमण को देखते हुए रोडवेज ने सहारनपुर जाने वाली 22 बसों को बंद कर दिया है। बसें बंद होने से यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। जिस तरह से कोरोना वायरस के मामले बढ़ रहे हैं। उसे देखते हुए तो लगता है कि फिलहाल बसें चलने में लंबा समय लग सकता है।

रोडवेज बसें भले ही सहारनपुर न जा पा रही हो लेकिन यात्रियों की परेशानी को देखते हुए अधिकारियों ने बसों को सहारनपुर की सीमा तक चलाने की अनुमति दी है। रोडवेज की रोजाना 22 बसें सहारनपुर जाती थीं। परंतु यह बसें अब केवल दोनों राज्यों की सीमा पर कलानौर तक ही जा रही हैं। सहारनपुर के लिए एक यात्री को 50 रुपये किराया देना पड़ता था। परंतु अब कलानौर के लिए उन्हें 20 रुपये देने पड़ रहे हैं। हालांकि कलानौर तक जाने से यात्रियों को कुछ राहत तो मिल रही है, लेकिन परेशानी भी हो रही है। क्योंकि कलानौर से सहारनपुर तक जाने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने अपनी बसें लगा रखी हैं। कलानौर से उन्हें उप्र की बसों में बैठकर सहारनपुर जाना पड़ता है। रोडवेज की आमदनी पर पड़ा असर

जब से प्रदेश सरकार ने लॉकडाउन लगाया है तब से रोडवेज की बसों में केवल 25 फीसद सवारी ही बैठाने की अनुमति है। हालांकि, कोरोना के डर से यात्री बसों में सफर कम ही कर रहे हैं। फिर भी यमुनानगर डिपो को सबसे ज्यादा सवारी सहारनपुर के लिए ही मिल रही थी। परंतु उत्तर प्रदेश सरकार ने दूसरे राज्यों से आने वाली बसों पर रोक लगाने से रोडवेज की बसें भी केवल बार्डर तक ही जा रही हैं। इसलिए 22 बसों के आधे से भी कम रास्ते में जाने से डिपो की आमदनी पर काफी बुरा असर पड़ा है। बार्डर तक ही जा रही है बस : अमर सिंह

यमुनानगर बस स्टैंड प्रबंधक अमर सिंह बकाना का कहना है कि कोरोना संक्रमण के कारण सहारनपुर जाने वाली सभी बसों को आगामी आदेशों तक बंद कर दिया है। यात्रियों की संख्या को देखते हुए बसें केवल कलानौर बार्डर तक ही चलाई जा रही है।

chat bot
आपका साथी