लापता किशोरी को बरामद कर परिजन लेकर गए थाने, युवक के खिलाफ शिकायत

रादौर क्षेत्र से एक किशोरी लापता हो गई। परिजनों ने उसे धानूपुर पुल से बरामद कर लिया। वे उसे महिला थाना लेकर गए। आरोप है कि धर्मवीर नामक युवक उसे बहला-फुसलाकर ले गया था। पहले भी कई बार आरोपित उसका पीछा कर चुका था। इस संबंध में पुलिस को शिकायत दी गई। परिजनों ने आरोप लगाया कि रात भर किशोरी को पुलिस ने थाने में बैठाए रखा।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Aug 2019 08:20 AM (IST) Updated:Fri, 23 Aug 2019 08:20 AM (IST)
लापता किशोरी को बरामद कर परिजन लेकर गए थाने, युवक के खिलाफ शिकायत
लापता किशोरी को बरामद कर परिजन लेकर गए थाने, युवक के खिलाफ शिकायत

जागरण संवाददाता, यमुनानगर : रादौर क्षेत्र से एक किशोरी लापता हो गई। परिजनों ने उसे धानूपुर पुल से बरामद कर लिया। वे उसे महिला थाना लेकर गए। आरोप है कि धर्मवीर नामक युवक उसे बहला-फुसलाकर ले गया था। पहले भी कई बार आरोपित उसका पीछा कर चुका था। इस संबंध में पुलिस को शिकायत दी गई। परिजनों ने आरोप लगाया कि रात भर किशोरी को पुलिस ने थाने में बैठाए रखा। उनके साथ भी अभद्रता की। अब पुलिस ने इस मामले में आरोपित पर पोक्सो के तहत केस दर्ज किया है।

बुधवार को रादौर क्षेत्र के एक गांव से किशोरी लापता हो गई थी। परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। गांव के एक व्यक्ति ने उसे पुल पर देखा, तो परिजनों को बताया। यहां से उसे परिजन महिला थाने लेकर गए और युवक के खिलाफ शिकायत दी। आरोप है कि पुलिस ने उनके साथ अभद्रता की। रात तक वे थाने में खड़े रहे, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हुई। आरोपित युवक को भी वे पुलिस के पास लेकर गए थे, लेकिन उसे छोड़ दिया गया। जिस पर परिजनों ने थाने में हंगामा भी किया। देर रात मामले में केस दर्ज किया गया।

महिला थाना प्रभारी सीमा सिंह ने बताया कि शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया। किशोरी के बयान कराए, जिसमें उसने अपनी मर्जी से जाने की बात कही है। आरोपित युवक को वह अपना दोस्त बता रही है। परिजनों के अभद्रता के आरोप गलत हैं।

chat bot
आपका साथी