सीएम फ्लाइंग ने अवैध तरीके से तेजाब से टायलेट क्लीनर तैयार करते दो पकड़े

फर्कपुर थाना क्षेत्र के जोडियो में मंडेबर रोड पर एक फैक्ट्री पर छापा मारा।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 18 Jun 2021 07:24 AM (IST) Updated:Fri, 18 Jun 2021 07:24 AM (IST)
सीएम फ्लाइंग ने अवैध तरीके से तेजाब से टायलेट क्लीनर तैयार करते दो पकड़े
सीएम फ्लाइंग ने अवैध तरीके से तेजाब से टायलेट क्लीनर तैयार करते दो पकड़े

जागरण संवाददाता, यमुनानगर : फर्कपुर थाना क्षेत्र के जोडियो में मंडेबर रोड पर एक फैक्ट्री में अवैध रुप से तेजाब बेचने के धंधे का सीएम फ्लाइंग ने भंडाफोड़ किया है। सीएम फ्लाइंग के सब इंस्पेक्टर दिनेश कुमार ने टीम के साथ यहां पर छापा मारा। यहां पर कृष्णानगर निवासी हर्ष कुमार और भाटिया नगर निवासी कपिल को पकड़ा गया। आरोपित मौके पर कोई भी दस्तावेज नहीं दिखा सके।

वीरवार को सीएम फ्लाइंग की टीम ने यहां पर छापेमारी की। इस दौरान करीब 100 ड्रम तेजाब से भरे हुए मिले। मौके पर टायलेट क्लीनर की बोतल भी मिली। जिस पर अलग-अलग कंपनियों के नाम लिखे हुए थे। आरोपित टायलेट क्लीनर तैयार करने का धंधा भी अवैध तरीके से कर रहे थे। आरोपितों से इस संबंध में कोई भी दस्तावेज नहीं मिला। जिस पर दोनों आरोपितों को पुलिस के हवाले कर दिया गया। वहीं जिस फैक्ट्री में धंधा चल रहा था। उसे भी सील कर दिया गया। वहीं आरोपित फैक्ट्री मालिक का कहना है कि उन्हें इस बारे में नहीं पता था। एचएसएसएन कोड लिखकर दिए थे। जिसमें यह भी बताया गया था कि तेजाब भी लेकर आएंगे। अन्य फार्मलटी का पता नहीं था।

खुद से तैयार कराते थे लेबल

जांच में सामने आया कि आरोपित यहां पर अवैध तरीके से तेजाब का भंडारण करते थे। उसे छोटी बोतलों में भरकर टायलेट व बाथरूम क्लीनर के नाम पर बेच रहे थे। इसके लिए बोतलों पर लेबल भी लगाते थे। जिन पर अलग-अलग नाम लिखे हुए हैं। बताया जा रहा है कि काफी समय से यह धंधा चल रहा था। सीएम फ्लाइंग के सब इंस्पेक्टर दिनेश कुमार ने बताया कि मौके पर काफी मात्रा में तेजाब मिला है। यहां पर लेबल बिना रजिस्ट्रेशन नंबर के लगे हुए मिले। हार्पिक व वरदान आदि कंपनियों के लेबल यहां पर मिले हैं। मामले में डाक्टर की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस को शिकायत देकर केस दर्ज कराया गया है।

chat bot
आपका साथी