शादी के दस बाद वर्ष हुआ था बेटा, अचानक बस चलने गोद से गिरकर आ गया पहिये के नीचे

शाहिद और मुस्तफाई की शादी के दस साल तक कोई औलाद नहीं हुई थी। दस साल बाद बेटा अरमान हुआ था। लेकिन अब उनके अरमानों पर पानी फिर गया।

By Kamlesh BhattEdited By: Publish:Sat, 23 Feb 2019 09:33 AM (IST) Updated:Sun, 24 Feb 2019 04:41 PM (IST)
शादी के दस बाद वर्ष हुआ था बेटा, अचानक बस चलने गोद से गिरकर आ गया पहिये के नीचे
शादी के दस बाद वर्ष हुआ था बेटा, अचानक बस चलने गोद से गिरकर आ गया पहिये के नीचे

जेएनएन, यमुनानगर। शाहिद और मुस्तफाई की शादी के दस साल तक कोई औलाद नहीं हुई थी। दस साल बाद बेटा अरमान हुआ था। लेकिन, अब उनके अरमानों पर पानी फिर गया। दरअसल, बूड़िया के पास यमुनानगर रोडवेज बस के पहिए के नीचे आने से डेढ़ वर्षीय अरमान की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक चूहड़पुर कलां निवासी जसवंत सिंह सवारियों से भरी बस को छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने आरोपित चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

उत्तर प्रदेश के मेरठ निवासी शाहिद पत्नी मुस्तफाई और डेढ़ वर्षीय बच्चे के साथ बूड़िया में साढ़ू इसरार के घर पर आया था। शुक्रवार को वह वापस लौट रहे थे। दोपहर करीब तीन बजे वह बूड़िया गुरुद्वारे के पास त्रिवेणी मोड़ पर वह बस का इंतजार कर रहा था। थोड़ी देर बाद रोडवेज बस आई तो सवारियां बस में चढ़ने लगीं। शाहिद भी बस में चढ़ गया और उसकी पत्नी बच्चे को गोद में लेकर बस में चढ़ने लगी।

शाहिद का आरोप है कि तभी चालक ने बस चला दी। इससे मुस्तफाई की गोद से बच्चा छूट गया और बस के पहिए के नीचे आ गया। बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। सवारियों और आसपास के लोगों ने शोर मचाया, तो चालक ने आगे जाकर बस रोकी और उतरकर फरार हो गया।

अरमान... कह कर बेहोश है मां

परिवार के साथ-साथ शाहिद और मुस्तफाई उसे बड़े लाड़ प्यार से रखते थे। अरमान की मौत के बाद मुस्तफाई  बेहोश हो गई। बीच-बीच उसे होश आता है, तो अरमान का नाम पुकारती है और फिर बेहोश हो जाती है।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी