हैंडबाल प्रतियोगिता में छाया शक्ति सदन

न्यू हैप्पी पब्लिक स्कूल में चल रहे खेल सप्ताह का समापन रंगारंग कार्यक्रम के साथ हुआ। खेल सप्ताह के अंतिम दिन वरिष्ठ कक्षाओं की प्रतियोगिता हुई। बास्केट बॉल प्रतियोगिता में शक्ति सदन के छात्रा व छात्राओं की टीम ने अपने शानदार प्रदर्शन से जीत हासिल की। हैंडबॉल प्रतियोगिता में भी शक्ति सदन के छात्रा व छात्राएं छाई रहीं।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 23 Nov 2019 07:40 AM (IST) Updated:Sat, 23 Nov 2019 07:40 AM (IST)
हैंडबाल प्रतियोगिता में छाया शक्ति सदन
हैंडबाल प्रतियोगिता में छाया शक्ति सदन

जागरण संवाददाता, यमुनानगर : न्यू हैप्पी पब्लिक स्कूल में चल रहे खेल सप्ताह का समापन रंगारंग कार्यक्रम के साथ हुआ। खेल सप्ताह के अंतिम दिन वरिष्ठ कक्षाओं की प्रतियोगिता हुई। बास्केट बॉल प्रतियोगिता में शक्ति सदन के छात्रा व छात्राओं की टीम ने अपने शानदार प्रदर्शन से जीत हासिल की। हैंडबॉल प्रतियोगिता में भी शक्ति सदन के छात्रा व छात्राएं छाई रहीं। सभी टीमों को पराजित कर विजय हासिल की। खो-खो प्रतियोगिता में भक्ति सदन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत प्राप्त की।

रस्साकशी प्रतियोगिता में छात्राओं में शक्ति सदन व छात्रों में शांति सदन ने विजय हासिल की। रिले रेस प्रतियोगिता में शान्ति सदन की छात्राओं ने अपना पूरा दमखम दिखाते हुए विजय परचम फहराया। वही छात्रों की रस्साकशी प्रतियोगिता में प्रगति सदन ने बाजी मारी। पूरे वर्ष की अत्यंत शानदार सहभागिता व प्रदर्शन के लिए प्रगति सदन को सर्वश्रेष्ठ सदन घोषित कर ट्राफी देकर सम्मानित किया गया। भक्ति व शांति सदन द्वितीय स्थान पर रहे। शक्ति सदन तृतीय स्थान पर रहा।

विद्यालय की प्राचार्या डॉ. बिदु शर्मा ने बच्चों के शानदार प्रदर्शन व खेल भावना की प्रशंसा की व कहा कि खेलों से स्वस्थ मस्तिष्क व स्वस्थ शरीर का निर्माण होता है। आजकल की भागदौड़ की जिदगी में व्यक्ति को बीमारियों ने जकड़ रखा है, खेलों के माध्यम से ही बीमारियों से बचा जा सकता है।

chat bot
आपका साथी