जोरदार बारिश से गिरा तापमान, गर्मी से मिली राहत

मौसम की करवट से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 20 May 2021 07:29 AM (IST) Updated:Thu, 20 May 2021 07:29 AM (IST)
जोरदार बारिश से गिरा तापमान, गर्मी से मिली राहत
जोरदार बारिश से गिरा तापमान, गर्मी से मिली राहत

- गन्ने की फसल के लिए लाभकारी

जागरण संवाददाता, यमुनानगर : मौसम की करवट से तापमान में गिरावट आई। जोरदार बारिश से गर्मी धुल गई और मौसम सुहाना बना रहा। करीब आठ बजे शुरू हुई बूंदाबांदी जोरदार बारिश में बदल गई। दिनभर बादल छाए रहे और हल्की बूंदाबांदी होती रही। मौसम विभाग के विशेषज्ञों के मुताबिक मौसम परिवर्तनशील रहेगा। बारिश होने से गन्ने की फसल को फायदा हुआ है जबकि सब्जियों को नुकसान की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता। कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि यदि बारिश होने के बाद मौसम साफ हो जाता है तो सब्जियों पर भी ज्यादा असर नहीं पड़ेगा। खेत में पानी जमा होने से फसल प्रभावित हो सकती है। जिले में औसत पांच एमएम बारिश हुई।

क्षेत्र में हुई बारिश ने शहर में निकासी की व्यवस्था की पोल खोल दी। आजाद नगर की गली नंबर 12, 13 व 14 में जल भराव की स्थिति बन गई। क्षेत्रवासी सोम प्रकाश ने बताया कि क्षेत्र में पानी की निकासी सही नहीं है। चार फीट चौड़े व साढे चार फीट गहरे नाले को बंद करके मात्र डेढ़ फीट पाइप डालकर आइपीएस से जोड़ दिया है। जिसके चलते निकासी रुक गई और गलियों में जल भराव होने लगा है। हालांकि बारिश ज्यादा नहीं हुई। बावजूद इसके गलियां जलमग्न हैं। मानूसन सीजन में हालात और बिगड़ेगे। इस समस्या का समाधान जल्द कराया जाना चाहिए।

ऐसा मौसम रहने की संभावना

बुधवार को अधिकतम तापमान 24 व न्यूनतम 20 डिग्री सेल्सियस रहा। वीरवार को अधिकतम 30 व न्यूनतम 19 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। बूंदाबांदी भी हो सकती है। शुक्रवार को मौसम साफ रहने शनिवार को बदलाव की संभावना है। उसके बाद तापमान में बढ़ोतरी होगी और अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।

chat bot
आपका साथी