ओलिपिक में हाकी टीम की जीत का तेजली स्टेडियम में मना जशन

ओलिपिक खेलों में पुरुषों की भारतीय हाकी टीम द्वारा रजत पदक जीते जाने का जशन तेजली खेल परिसर में भी मनाया गया। वीरवार दोपहर बाद हाकी समेत विभिन्न खेलों के खिलाड़ी तेजली खेल परिसर स्थित हाकी ग्राउंड में जुटने लगे। खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने तथा जीत का उल्लास मनाने के लिए हाकी संघ हाकी इंडिया व गुरु हाकी क्लब की तरफ से सभी खिलाड़ियों को लड्डू बांटे गए।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 06 Aug 2021 07:35 AM (IST) Updated:Fri, 06 Aug 2021 07:35 AM (IST)
ओलिपिक में हाकी टीम की जीत का तेजली स्टेडियम में मना जशन
ओलिपिक में हाकी टीम की जीत का तेजली स्टेडियम में मना जशन

जागरण संवाददाता, यमुनानगर : ओलिपिक खेलों में पुरुषों की भारतीय हाकी टीम द्वारा रजत पदक जीते जाने का जशन तेजली खेल परिसर में भी मनाया गया। वीरवार दोपहर बाद हाकी समेत विभिन्न खेलों के खिलाड़ी तेजली खेल परिसर स्थित हाकी ग्राउंड में जुटने लगे। खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने तथा जीत का उल्लास मनाने के लिए हाकी संघ, हाकी इंडिया व गुरु हाकी क्लब की तरफ से सभी खिलाड़ियों को लड्डू बांटे गए। हाकी टीम द्वारा प्राप्त की गई जीत का उत्साह सभी खिलाड़ियों व पदाधिकारियों में देखते ही बन रहा था। सभी खिलाड़ियों ने हाकी स्टिक को हवा में उठाकर भारतीय टीम को अपनी शुभकामनाएं दी। इस जीत के उपलक्ष्य में हाकी संघन ने शुक्रवार को शहर में हाकी टीम की जीत के होर्डिंग लगाने का निर्णय लिया है। हाकी संघ के अध्यक्ष मेवा राम धौडंग, हाकी कोच डीके साहनी ने बताया कि भारतीय हाकी टीम ने 41 वर्ष बाद ओलिपिक खेलों में पदक जीता है। यह पूरे देश के लिए गर्व व खुश की बात है। हर किसी को इस क्षण का बेसब्री से इंतजार था। इस जीत से हाकी खिलाड़ियों में नए जोश का संचार होगा। अब ज्यादा संख्या में युवा खिलाड़ी हाकी खेलने के लिए आगे आएंगे। यह एक उत्सव से कम नहीं हैं। इसलिए सभी को जीत के इस जशन में शामिल होना चाहिए। उन्होंने कहा कि यमुनानगर में भी हाकी के अच्छे खिलाड़ी व कोच हैं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वह अपने बच्चों को हाकी खेल खेलने के लिए प्रेरित करें। क्योंकि यह देश का राष्ट्रीय खेल है। इस खुशी में शुक्रवार को भारतीय हाकी टीम को बधाई देने के होर्डिंग लगाए जाएंगे। मौके पर खेल विभाग से नरेश कुमार, हाकी कोच हरजीत कौर, मदन सिंह, हरजीत सिंह, नरेंद्र राणा तिगरा, राजेश्वर नंबरदार, प्रवीण कांबोज, बंटी, इकबाल सिंह, रिकू गोली, राजिद्र सिंह समेत अन्य खिलाड़ी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी