पॉलिटेक्निक के प्राचार्य समेत पांच पर मारपीट का केस

सेठ जयप्रकाश पॉलिटेक्निक दामला के प्राचार्य अनिल बुद्धिराजा समेत पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 24 Sep 2020 05:53 AM (IST) Updated:Thu, 24 Sep 2020 05:53 AM (IST)
पॉलिटेक्निक के प्राचार्य समेत पांच पर मारपीट का केस
पॉलिटेक्निक के प्राचार्य समेत पांच पर मारपीट का केस

जागरण संवाददाता, यमुनानगर :

सेठ जयप्रकाश पॉलिटेक्निक दामला के प्राचार्य अनिल बुद्धिराजा समेत पांच लोगों पर मारपीट के आरोप में सदर यमुनानगर थाने में केस दर्ज हुआ है। मामला 21 जनवरी 2019 का है। शिकायत कोर्ट के मुंशी बूड़िया गेट निवासी हरविद्र सिंह की ओर से दी गई है। डेढ़ साल से वह कार्रवाई कराने के लिए शिकायत दे रहे थे, लेकिन पुलिस हर बार उनकी शिकायत को दबा देती थी। मंगलवार को एसपी कमलदीप गोयल से मिले। उन्हें इस संबंध में सभी दस्तावेज दिए। सदर यमुनानगर थाना प्रभारी धर्मपाल ने बताया कि यह काफी पुराना मामला है। इसमें केस दर्ज करने के आदेश मिले थे। मामला दर्ज कर लिया गया है। नए सिरे से इस केस की तफ्तीश की जाएगी। वहीं अनिल बुद्धिराजा का कहना है कि यह आरोप बेबुनियाद है। हरविद्र सिंह को वह जानते नहीं है। उसका किसी लेक्चरार से विवाद था। इस वजह से ही वह बेवजह से उनकी झूठी शिकायत कर रहा है। इस मामले में सात डीएसपी भी जांच कर चुके हैं। उसमें भी कुछ नहीं निकला। इसने हमारी और संस्थान की बदनामी की है। इस पर मानहानि का केस दायर किया जाएगा।

हरविद्र सिंह ने बताया कि वह पहले मॉल्डिग व गलाई का कार्य करते थे। उन्होंने दामला निवासी देवेंद्र सिंह खोखर का दो लाख 60 हजार रुपये का कार्य किया था। इसके बदले में उन्हें देवेंद्र ने चेक दिया था। यह चेक जब बैंक में लगाया, तो बाउंस हो गया। इस बारे में लेक्चरार देवेंद्र सिंह से बात की, तो उन्होंने इंस्टीट्यूट में ही आने के कह दिया। सुबह वह इंस्टीट्यूट में पहुंचे, तो पता लगा कि देवेंद्र चंडीगढ़ गए हैं। जिस पर वह शाम को दोबारा इंस्टीट्यूट में गए, क्योंकि उनका आवास वहीं पर था। 21 जनवरी को जब वह पहुंचे, तो देवेंद्र सिंह नहीं मिले। वहां पर प्राचार्य अनिल बुद्धिराजा व अमित धंधोना थे। वह मुझे देखते ही अभद्रता करने लगे। किसी तरह का विवाद न हो। इसलिए वह बाहर निकल आए। जब वह गेट पर पहुंचे, तो पीछे से चार लोग आए और नाम पूछा। नाम बताते ही पिटाई शुरू कर दी। आरोप था कि अनिल बुद्धिराजा के कहने पर ही उन्हें पीटा गया है। पुलिस को शिकायत दी, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की।

chat bot
आपका साथी