जुर्माना नहीं भरने पर वाहन मालिकों पर केस

खनन में पकड़े गए वाहनों के मालिक जुर्माना नहीं भर रहे हैं। जिस पर अब खनन विभाग ऐसे मालिकों के खिलाफ केस दर्ज करा रहा है। बूड़िया थाना पुलिस को खनन अधिकारी नीरज कुमार की ओर से शिकायत दी गई है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 04 Aug 2021 07:55 AM (IST) Updated:Wed, 04 Aug 2021 07:55 AM (IST)
जुर्माना नहीं भरने पर वाहन मालिकों पर केस
जुर्माना नहीं भरने पर वाहन मालिकों पर केस

जासं, यमुनानगर : खनन में पकड़े गए वाहनों के मालिक जुर्माना नहीं भर रहे हैं। जिस पर अब खनन विभाग ऐसे मालिकों के खिलाफ केस दर्ज करा रहा है। बूड़िया थाना पुलिस को खनन अधिकारी नीरज कुमार की ओर से शिकायत दी गई है। जिसमें कहा गया कि फरवरी माह में टापू माजरी के पास अवैध खनन में ट्रक पकड़ा गया था। ट्रक को थाने में खड़ा कराया गया था। अभी तक इसका कोई जुर्माना नहीं भरा गया। पुलिस ने केस दर्ज किया। एक अन्य केस ट्रैक्टर ट्राली चालक पर कराया गया है। आरोपित चालक बिना किसी बिल के अवैध रूप से ट्रैक्टर ट्राली में लेकर जा रहा था।

मकान से 30 हजार की नकदी व जेवरात चोरी

जासं, यमुनानगर : बलाचौर निवासी गुरविद्र सिंह ने बताया कि उनके मकान में रात के समय चोर घुस आए। सुबह जब देखा, तो सारा सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी से 30 हजार की नकदी व जेवरात गायब थे। पुलिस ने मौका मुआयना कर केस दर्ज किया। उधर, चोपड़ा गार्डन निवासी शिव प्रताप सिंह ने बताया कि वह परिवार के साथ बाहर गए थे। जब वापस लौटे, तो मकान से एलईडी, लेपटाप व सोने के टाप गायब थे। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज किया। इसके अलावा उषा कालोनी निवासी आकाशदीप ने बताया कि वह राजकीय पशु अस्पताल में कार्यरत है। यहां स्टोर रूप से 20 लीटर के दो सिलेंडर चोरी कर लिए गए। हालू माजरा निवासी आलम ने बताया कि वह सुबह मंडी में ट्रैक्टर ट्राली में सफेदा लोड कर लेकर आया था। सुबह वह ट्राली खड़ी कर आढ़ती के कार्यालय में बैठा हुआ था। जब वापस आया, तो ट्रैक्टर ट्राली गायब थी। आसपास कही भी पता नहीं लगा। पुलिस ने केस दर्ज किया। इसके अलावा गांव पोंटी निवासी सुखविद्र सिंह ने बताया कि वह बूडिया साहिब गुरुद्वारा में गया था। बाइक बाहर खड़ी थी। जब वह वापस आया, तो बाइक गायब मिली। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज किया। वहीं मोनू ईस्ट भाटियानगर में किसी काम से बाइक पर आया था। जब काम खत्म कर वापस आया, तो बाइक गायब थी।

chat bot
आपका साथी