दंपती को धमकी देने के आरोप में दो पर केस

पेंट का अलग कार्य करने की रंजिश में चांदपुर निवासी युवक को उसके साथी की ओर से धमकी दिए जाने का मामला सामने आया है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 15 Mar 2021 08:20 AM (IST) Updated:Mon, 15 Mar 2021 08:20 AM (IST)
दंपती को धमकी देने के आरोप में दो पर केस
दंपती को धमकी देने के आरोप में दो पर केस

जागरण संवाददाता, यमुनानगर :

पेंट का अलग कार्य करने की रंजिश में चांदपुर निवासी तालिब को धमकी दी जा रही है। आरोप हमीदा निवासी सोनू व समीर पर लगा है। आरोपितों ने तालिब की पत्नी को भी काल कर धमकी दी। चांदपुर निवासी गुलफ्सा ने बताया कि हमीदा निवासी सोनू पेंट का कार्य करता है। उसके पास पति तालिब पांच माह से मजदूरी कर रहा था। नवंबर माह से लेकर दिसंबर माह 2020 तक कार्य किया, लेकिन इस मजदूरी का पैसा देने में आरोपित ने आनाकानी की। किसी तरह से उससे मजदूरी का पैसा लिया और उसके पास से कार्य छोड़ दिया। अब तालिब ने दुकानों पर अपने विजिटिग कार्ड देने शुरू किए, ताकि वह खुद कार्य कर सके। इसका पता आरोपित सोनू को लगा, तो उसने अपने साथी समीर के साथ मिलकर उसे धमकी दी। गुलफ्सा ने बताया कि वह कोर्ट में स्टेनो का कार्य करती है। 12 मार्च को वह कोर्ट में कार्य कर रही थी। तभी आरोपित सोनू का काल आया और आरोपित ने गालियां दी। साथ ही झूठे केस में फंसवाने की धमकी दी। पुलिस ने शिकायत पर दोनों आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज किया।

विवाहिता की मौत, ससुरालियों पर दहेज प्रताड़ना का केस

थाना क्षेत्र के गांव रणजीतपुर में 25 वर्षीय विवाहिता की मौत हो गई। स्वजनों का आरोप है कि उनकी बेटी को फंदा लगाकर मारा गया है या फिर उसने ससुराल वालों की प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या की है। ससुराल वालों ने विवाहिता की मौत हार्ट अटैक से होने की बात कही है। फिलहाल पुलिस ने दहेज हत्या के आरोप में केस दर्ज किया।

नागलपत्ती गांव निवासी राम सिंह ने बताया कि वर्ष 2015 में बड़ी बेटी 25 वर्षीय सीता उर्फ पूनम की शादी रणजीतपुर गांव निवासी नसीब कुमार के साथ की थी। शादी से एक बेटी है। आरोप है कि बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। उसके साथ ससुराल वाले मारपीट करते थे। वर्ष 2017 में उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया था। इसके बाद वह तीन माह तक मायके में रहे। फिर बाद में समझा बुझाकर पूनम को ससुराल में छोड़ दिया था। शनिवार की शाम को बेटी के देवर महेंद्र ने फोन पर बताया कि पूनम की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। जिस पर वह परिवार के साथ बेटी की ससुराल में पहुंचे। शव देखा, तो गले पर निशान पड़े हुए थे। आरोप है कि बेटी के ससुराल वालों ने उसे फांसी लगाकर मारा है। पुलिस ने शिकायत पर आरोपित पति नसीब सिंह, उसकी मां लीला देवी, भाई बीर सिंह व भाभी के खिलाफ केस दर्ज किया।

chat bot
आपका साथी