निगम क्षेत्र में बिना अनुमति तीन जगहों से पेड़ काटने वालों पर केस

बिना अनुमति पेड़ काटने वालों पर नगर निगम ने कार्रवाई शुरू कर दी है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 07 Mar 2021 08:15 AM (IST) Updated:Sun, 07 Mar 2021 08:15 AM (IST)
निगम क्षेत्र में बिना अनुमति तीन जगहों से पेड़ काटने वालों पर केस
निगम क्षेत्र में बिना अनुमति तीन जगहों से पेड़ काटने वालों पर केस

जासं, यमुनानगर : बिना अनुमति पेड़ काटने वालों पर नगर निगम ने कार्रवाई शुरू कर दी है। तीन जगहों पर बिना अनुमति के पेड़ काटे गए थे। जिस पर नगर निगम अधिकारियों की ओर से केस दर्ज कराए गए हैं। पुलिस को दी शिकायत में एक्सईएन रवि ओबरॉय ने बताया कि प्रोफेसर कालोनी निवसी मनजीत सिंह ने कालोनी में अपने मकान के पास खड़े नीम के पेड़ को काट दिया है। सूचना पर जब मौके पर जांच की, तो वहां पर पेड़ काटे जाने के निशान मिले। इस पेड़ को काटने की कोई अनुमति नहीं ली गई थी। उधर, एक्सईएन मृणाल ने बताया कि माडल कालोनी में महादेव मंदिर के पास से हरा नीम का पेड काट दिया गया। यह पेड़ किसी अज्ञात ने काटा है। मकान मालिकों से बात भी की, लेकिन पेड़ काटने वालों का पता नहीं लगा। हालांकि यह पेड़ वर्ष 2018 में काटा गया था। इसी तरह से एसई आनंद स्वरुप ने बताया कि मॉडल टाउन में मकान मालिक ने वर्ष 2017 में घर के आगे खड़ा पेड़ काट दिया था। इसकी अनुमति नहीं दी ली गई थी, जबकि हाई कोर्ट के आदेशानुसार निगम क्षेत्र में पड़ने वाले पेड़ों की सुरक्षा की जिम्मेदारी नगर निगम को दी गई है। अवैध कालोनी काटने पर तीन पर केस

कृषि योग्य भूमि पर बिना परमिशन अवैध कालोनी काटने व अवैध निर्माण करने के आरोप में जठलाना पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। यह कार्रवाई नगर योजनाकार अधिकारी अमित मंडोलिया की शिकायत पर हुई है। पुलिस को दी शिकायत में नगर योजनाकार अधिकारी अमित मंडोलिया ने बताया कि गांव अलाहर में गांव के कर्मचंद, अमित गर्ग व गौरव ने बिना परमिशन कृषि भूमि पर अवैध कालोनी काट दी। कालोनी में प्लांटों पर निर्माण कार्य भी करा दिया गया, जबकि इस प्रकार कृषि भूमि पर कालोनी काटने से पहले नियमानुसार विभाग से परमिशन लेनी होती है। इसको लेकर विभाग की ओर से उक्त लोगों को पहले नोटिस भी दिया गया, लेकिन उन्होंने उस पर कोई ध्यान नहीं दिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।

chat bot
आपका साथी